*पढ़ाई तुंहर दुआर में नायक के रूप में चयन हुई कंचन लता यादव*
पढ़ाई तुंहर दुआर में नायक के रूप में चयन हुई कंचन लता यादव
अभनपुर
वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण के कारण भारत सरकार के स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देश अनुसार छत्तीसगढ़ शासन ने स्कूल कॉलेज को आगामी आदेश तक के लिए तत्काल बंद कर दिया तो वर्तमान परिदृश्य अनुरूप बच्चों की पढ़ाई की निरंतरता को ध्यान में रखकर छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने वेबपोर्टल cg.in के तहत महत्वकांक्षी योजना पढ़ाई तुहर द्वार का शुभारंभ किया जो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई की आवश्यकता को पूरा करता है जो मोबाइल फोन काल तक। बच्चों के लिए मनोरंजन का सामान कहा जाता था। वहीं मोबाइल फोन आज बच्चों का आदर्श स्कूल व शिक्षक बन गया है। ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मोबाइल फोन को आदर्श स्कूल व शिक्षक बनाने में प्रदेश के शिक्षकों का अहम योगदान है जो निरंतर विद्यार्थियों को बुलटू के बोल एप व विभिन्न माध्यमों से कोर्स मटेरियल उपलब्ध करा रहे हैं और शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ रखे हैं। इसी दिशा में अभनपुर विकासखंड के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में पदस्थ श्रीमती कंचन लता यादव के द्वारा विज्ञान विषय में शानदार पहल करते हुए विद्यार्थियों को लगातार पाठ्यक्रम अनुरूप पढ़ा रही हैं। उनके प्रायोगिक अध्यापन शैली के कारण स्कूल के लगभग सभी विद्यार्थी ऑनलाइन कक्षा का लाभ ले रहे है ना सिर्फ अपने विकासखंड जिला व अन्य जिलों के छात्र-छात्राएं भी उनके ऑनलाइन क्लास से जुड़कर रोचक ढंग से अध्ययन अध्यापन कर रहे हैं। ऑनलाइन क्लास के साथ ही साथ शिक्षिका कंचन लता यादव के द्वारा ऑनलाइन सुविधाओं से वंचित बच्चों को पाठयक्रम का लाभ दिलाने के लिए निर्मित बुलटू के बोल एप के लिए ऑडियो वीडियो सामग्री के निर्माण में सक्रिय टीम के माध्यम से एससीईआरटी के माध्यम से कार्य कर रही हैं। पढ़ाई की गंभीरता को समझते हुए कंचन लता जी के द्वारा स्कूल जाकर सामुदायिक विद्यालय पढ़ाई तुहर पारा से बच्चों को जोड़कर नियमित रूप से स्वयं व शिक्षा सारथी के साथ कक्षा का संचालन का पालन करते हुए कर रही हैं। विज्ञान शिक्षण को बढ़ावा देने के अलावा सामाजिक सरोकार के कार्य को भी तन्मयता से कर रही हैं। आप भारत स्काउट विविध शैक्षिक समूह के द्वारा आयोजित ऑनलाइन शिक्षक सहायक अधिगम सामग्री का निर्माण कर रही हैं। शिक्षिका कंचन लता यादव जी को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए आदर्श शिक्षक श्रेणी संस्करण 2020, Nation's Pride बुक ऑफ रिकॉर्ड्स राष्ट्रीय गौरव किताब पुस्तिका में नाम दर्ज किया जा चुका है।
