*भ्रष्टाचार का दंश झेल रही गोबरा-सिवनीकला मार्ग की सड़क* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*भ्रष्टाचार का दंश झेल रही गोबरा-सिवनीकला मार्ग की सड़क*

 भ्रष्टाचार का दंश झेल रही गोबरा-सिवनीकला मार्ग की सड़क 



 अभिमन्यु नेताम,कुरुद

क्षेत्र में विकास का डंका बजाने वाली स्थानीय कद्दावर भाजपा के जनप्रतिनिधि गण को कुरुद अंचलों की जमीनी हकीकत का भी दीदार कर लेना चाहिये...बता दे कि पिछले 6 वर्षों से देश भर में सफलता की इबारत लिखने का बात तो बड़े ही चाव से केंद्र सरकार कह रही पर ,पर इसकी असली तस्वीर कुछ और ही बयां कर रही है...जिसका अंदाजा गोबरा सिवनीकला मार्ग को देखकर लगाया जा सकता है..वही इस मामले को लेकर रमेश पांडे अधिवक्ता के पास पहुँचे ग्रामीण गांव के पहुंच मार्ग में नए निर्मित सड़क के सम्बन्ध में व इसके निर्माण में हो रहे 



गड़बड़ी की शिकायत लेकर उनके पास आये थे.जिसकी सच्चाई जानने गोबरा सिवनिकला मार्ग का निरीक्षण में गए...जहाँ सड़को पर बिखरे डामर के टुकडे,कंकड़-पत्थर,जहाँ जगह जगह गड्ढे निर्मित हो गया है....वही इस रोड को बने मात्र सालभर हुआ है जिसमे से भारी भ्रष्टाचार होने की बू आ रही है...वही निरीक्षण से लौटे राहुल गांधी विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष रमेश पांडेय ने इस रोड के निर्माण में लगे अधिकारी सहित ठेकेदार पर अनियमितता करने की बात कही है...वही निर्माण में लगे जिम्मेदारो पर प्रधानमंत्री सहित राज्य के मुख्यमंत्री व उच्च अधिकारियों को शिकायत करने की बात कही गयी है...वही ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से दिन-भर लोगो का आना जाना रहता है...सड़क के इन गड्ढों से कभी भी भयंकर दुर्धटना होने की आशंका बनी हुई है.व दुर्घटना भी हो रही है...इसका सबसे बड़ा प्रभाव रात्रि में ज्यादा पड़ती है...प्रधानमंत्री सड़क योजना की इस तस्वीर से केंद्र सरकार की विफलता को देखने की बात कहते है...पांडे ने इस पूरी प्रकिया को देखते हुये लोगो को आश्वासन दिया कि इस समस्या को ऊपरी स्तर तक ले जाकर सड़क निर्माण से जुड़े लोगो और इस भ्रष्टाचार की पोल खोलने की बात कहते हुए कार्यवाही करवाने की बात कह रहे है...!

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads