*शासन और चिकित्सा विभाग द्वारा जारी निर्देशो का अक्षरसः पालन करें-डॉ किरणमयी नायक* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*शासन और चिकित्सा विभाग द्वारा जारी निर्देशो का अक्षरसः पालन करें-डॉ किरणमयी नायक*

शासन और चिकित्सा विभाग द्वारा जारी निर्देशो का अक्षरसः पालन करें-डॉ किरणमयी नायक



हरी झंडी दिखा गाड़ियों को किया रवाना

रायपुर 30 सितम्बर 2020/छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने  कोरोना जागरूकता अभियान हेतु 4 गाड़ियो को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।यह गाड़िया शहर के विभिन्न चौक-चौराहों के साथ-साथ गली-गली में जाकर लोगो को कोरोना नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए जागरूक करेगा।



   मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला रायपुर एवं छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में यह अभियान पूरे रायपुर शहर में चलाया जाएगा।

       राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने इस महामारी से बचने के लिए लोगो को  सुरक्षा के आवश्यक सभी कदम उठाने कहा।शासन और चिकित्सा विभाग द्वारा जारी निर्देशो का अक्षरसः पालन करे।केवल जागरूकता से ही इस महामारी से बचा जा सकता है।लोग अनिवार्य रूप से मास्क लगाए तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। लोग अनावश्यक भीड़ भाड़ में जाने से बचे। इस महामारी पर विजय पाने के लिए शासन के साथ-साथ आमजनता को भी जागरूकता का परिचय देना आवश्यक है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads