*नैशनल प्राइड बुक ऑफ रिकार्ड के लिये शिक्षिका कंचन लता यादव चयनित* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*नैशनल प्राइड बुक ऑफ रिकार्ड के लिये शिक्षिका कंचन लता यादव चयनित*

नैशनल  प्राइड बुक ऑफ रिकार्ड के लिये शिक्षिका कंचन लता यादव चयनित

अभनपुर
अभनपुर के समीप शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कुर्रु की नवाचारी शिक्षिका श्रीमती कंचन लता यादव, शिक्षण कार्य में नवाचार एवं विज्ञान के क्षेत्र में विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल होकर छात्र-छात्राओं के लिए मार्गदर्शक के रुप में अनेक उपलब्धियां हासिल करने के साथ ही बच्चों के लिए अनेक जागरूकता भरे कार्य निरंतर करती आ रही हैं। विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने के साथ साथ हमेशा नई नई खोजी प्रवृत्ति एवं ऑडियो वीडियो बनाकर उस के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई करवाती हैं। उनके द्वारा शाला में वैज्ञानिक दृष्टिकोण बढ़ाने के लिए। टी एल एम बनाया गया है साइंस का। एक सुगम कर्ता शिक्षिका जो विज्ञान विषय को t.l.m. सरल और रोचक बनाने वाली टीचर के रूप में चयनित हो चुकी हैं। ऐसे में ऑडियो वीडियो निर्माण करने हेतु e-content बनाकर योगदान दे रही हैं। वक्ता मंच रायपुर द्वारा सम्मान प्राप्त कर चुकी हैं। ऑनलाइन ऑडियो वीडियो सामग्री  बनाकर बच्चों को पढ़ाती  हैं। बुलटू के माध्यम से भी बच्चों को पढ़ा रही हैं। इन सभी उपलब्धियों को नेशन बुक ऑफ रिकॉर्ड के सीईओ गुंजन मेहता एवं नेशन्स बुक ऑफ रिकॉर्डस में दर्ज करने के लिए चयन किया है। इनकी इस उपलब्धि पर स्काउट गाइड के जिला मुख्य आयुक्त। सुरेश शुक्ला, अभनपुर ब्लाक शिक्षा अधिकारी इकबाल अहमद, बीआरसीसी के अधिकारी व एवं क्षेत्र के शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी है।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads