*बहेरापाल के ओंकार साहू का हुवा राज्यपाल पुरूस्कार के लिए चयन*
बहेरापाल के ओंकार साहू का हुवा राज्यपाल पुरूस्कार के लिए चयन
इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा 15 अगस्त 2020 को श्रेष्ठ, जिला, कार्यक्रम प्रभारी,इकाई,व वालेंटियर्स को राज्यपाल पुरुस्कार की घोषणा किया गया था, जिसके लिए सभी के किया कार्य के दस्तावेज मंगा गया था ।जिसके परिणाम शिक्षक दिवस के दिन घोषणा किया गया। जिसमें ग्राम बहेरापाल ,(पोस्ट बोरसी) के ओंकार साहू पिता सन्तु राम साहू का राज्यपाल पुरुस्कार के लिए चयन किया गया ।ओंकार साहू शासकीय राजीव लोचन स्नाकोत्तर महाविद्यालय राजिम में अध्ययनरत है और इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के सक्रिय वालेंटियर्स है । ओंकार साहू द्वारा समाज मे निरंतर उल्लेखनीय कार्य किया जाता रहता है जैसे यात्रियों के दुर्घटनाग्रस्त होने में प्राथमिक उपचार, राशन वितरण, कोविड19 में गांव गांव जाकर शासन के दिशा निर्देश के पालन करने के अनुरोध किया गया ,साथ मे मस्क ,सेनेटाइजर, उपयोग बताया गया व सामाजिक दुनिया बनाए रखने के अग्रह किया गया कोविड19 वैश्विक महामारी के बचाव व रोकथाम के लिये कार्य करते आ रहे है । इस उपलब्धि के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ गंधेश्वरी सिंह, डॉ सोनिता सत्संगी ,प्रो एम एल वर्मा,प्रो गोयल, गोपाल राव उरकुरकर, प्रो,जीपी यदु ,डॉ गोवर्धन यदु,कैप्टन दुष्यंत धुरवा रेड क्रॉस प्रभारी डॉ संगीत झा ,डॉ समीक्षा चन्द्राकर , प्रो तनुजा बघेल ,प्रो चित्रा खुटे ,जनभागीदारी अध्यक्ष समिति गिरिश रजनी , समस्त ग्राम वासी बहेरापाल , क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधियों, व सभी मित्रों ने शुभकामनाएं दिया।
