*विश्व भारती पब्लिक स्कूल में फीस वृद्धि को लेकर पालकों में भारी रोष*
विश्व भारती पब्लिक स्कूल में फीस वृद्धि को लेकर पालकों में भारी रोष
अभनपुर
अभनपुर के गोबरा नवापारा नगर के समीप ग्राम पटेवा में संचालित स्कूल संचालक द्वारा फीस बढ़ाये जाने पर पालकों ने बैठक कर रणनीति बनाया,आपको बता दे कि
गोबरा नवापारा नगर के गुलाब गार्डन में निजी स्कूल द्वारा वसूली जा रही मनमानी मोटी फीस के विरोध में पालकों द्वारा बैठक रखा गया था । मिली जानकारी के अनुसार नगर से लगे ग्राम पटेवा में संचालित विश्व भारती पब्लिक स्कूल में फीस वृद्धि को लेकर स्कूल के पालकों में भारी रोश व्याप्त है । कोरोना काल में आर्थिक तंगी के चलते स्कूल द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि होने पर पालकों द्वारा बैठक में फैसला लिया गया कि उच्चाधिकारियों के समक्ष उक्त समस्या की विधिवत आवेदन प्रस्तुत कर शिकायत करते हुए ज्ञापन सौंप कर स्कूल में बुधवार को विरोध प्रदर्शन करने की योजना बनाई गई है l
उक्त बैठक में विशेष रूप से पालकगण गजेंद्र साहू रमेश कुमार यादव, पवन पटेल, गेंदलाल साहू, लोकेश साहू, विमल कुमार वर्मा, प्रकाश पटेल, पूर्णेन्दु पाल, भूपेंद्र हिरवानी विनोद साहनी, मनीष देव वर्मा, सुशील सिंघई, गजेंद्र साहू लोकेश्वर द्विवेदी, चंद्रशेखर साहू, मोहन सोनकर, राज शर्मा, मनीष कुमार, ज्ञानेश्वर साहू, बलराम वर्मा, मनोज कुमार साहू, वेद प्रकाश साहू, सूरज कुमार पटेल, सहित दर्जनों की संख्या में पालक गण उपस्थित थे ।

