*थाना उरला क्षेत्र केे अलग - अलग स्थानों से कुल 03 नग दोपहिया वाहन किया है चोरी*
थाना उरला क्षेत्र से 03 नग दोपहिया वाहन चोरी
करने वाला आरोपी रोशन साहू गिरफ्तार
थाना उरला क्षेत्र केे अलग - अलग स्थानों से कुल 03 नग दोपहिया वाहन किया है चोरी
नशे की लत एवं अन्य महंगे शौक पूरा करने देता था वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम
दोपहिया वाहन का लाॅक तोड़कर देता था वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम।
जप्त दोपहिया वाहनों की कीमत है लगभग 1,00,000/- रूपये (एक लाख रूपये)
बड़े ही शातिर व प्रोफेशनल तरीके से देता था वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम
आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 313/20 धारा 379 भादवि. के तहत किया गया है अपराध पंजीबद्ध।
थाना उरला में 01 नग दोपहिया वाहन चोरी की रिपोर्ट है दर्ज।
जप्त किये गये शेष 02 वाहनों के वारिसानों की पतासाजी कर, की जा रही है अग्रिम कार्यवाही।
सुरेन्द्र जैन धरसीवां
रायपुर शहर में हो रही मोटर सायकल चोरी की घटनाओं को देखते हुये पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय कुमार यादव द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी को वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं आरोपियों को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में सभी थानों में वाहन चोरी के आरोपियों को ट्रैप करने हेतु विशेष टीम का गठन किया गया। इसी क्रम में थाना उरला की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना उरला क्षेत्रांतर्गत गुमा में एक लड़का सस्ते दाम में मोटर सायकल बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर टीम द्वारा उक्त स्थान पर पहुंचकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के लड़के एवं वाहन की पतासाजी किया जाकर लड़के को पकड़ा गया। पूछताछ मंे लड़के ने अपना नाम रोशन साहू निवासी गुमा उरला का होना बताया। टीम द्वारा रोशन साहू से वाहन तथा वाहन के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा गोल मोल जवाब देकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर रोशन साहू द्वारा थाना उरला क्षेत्र के अलग - अलग स्थानों से कुल 03 नग दोपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया गया। पूछताछ में आरोपी रोशन साहू द्वारा बताया गया कि वह दोपहिया वाहन का लाॅक तोड़कर वाहनों की चोरी करता था। आरोपी के कब्जे से उसकी निशानदेही पर कुल 03 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 1,00,000/- (एक लाख रूपये) जप्त किया गया है। 01 नग दोपहिया वाहन चोरी की रिपोर्ट थाना उरला में दर्ज है तथा शेष चोरी के 02 नग वाहनों के वारिसानों की पतासाजी की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
रोशन साहू पिता बलराम साहू उम्र 19 साल निवासी गुमा उरला रायपुर।
