*सरकार 15 अक्टूबर से एम एस पी पर धान खरीदी शुरू करें - अशोक बजाज*
सरकार 15 अक्टूबर से एम एस पी पर धान खरीदी शुरू करें - अशोक बजाज
रायपुर
जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने कहा कि प्रदेश के अनेक हिस्सों में हरहूना धान की कटाई शुरू हो गई है अतः सरकार 15 अक्टूबर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ करे। उन्होंने कहा कि अक्टूबर माह के अंत तक हरहूना धान की कटाई पूर्ण हो जाएगी। जिन किसानों ने हरहूना यानी जल्दी पकने वाली किस्म की खेती की है उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए 1 दिसंबर तक इन्तजार करना कठिन होगा। श्री बजाज ने कहा कि यदि सरकार ने 15 अक्टूबर से धान खरीदी प्रारंभ नही की तो किसान अपनी उपज औने पौने दाम में कोचियों के पास बेचने के लिए मजबूर हो जायेगें। वैसे भी देश के अनेक राज्यों की सरकारों ने 1 अक्टूबर से पहले ही न्यूनतम से पहले ही न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की प्रक्रिया शुरू कर दी है. चूंकि केंद्र सरकार ने उदारता का परिचय देते हुये राज्य को 9000 करोड़ रूपिये की राशि स्वीकृत भी कर दी है अतः किसानों की सुविधा के मद्देनजर राज्य में भी 15 अक्टूबर से धान की खरीदी शुरू करने हेतु ठोस कदम उठाना चाहिए।
