* राहुल गाँधी विचार मंच का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न,संगठन को मजबूत करने दिया गया जोर*
राहुल गाँधी विचार मंच का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न,संगठन को मजबूत करने दिया गया जोर
अभिमन्यु नेताम,कुरूद
राहुल गांधी विचार मंच का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन विश्राम गृह कूरुद में आयोजित हुआ...जिसमें मुख्य अतिथि दीपक कोचे राष्ट्रीय अध्यक्ष....अध्यक्षता गुरुमुख सिंह होरा पूर्व विधायक...विशिष्ट अतिथि के के वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने की...वही कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि माधव सिंह ध्रूव पूर्व कैबिनेट मन्त्री एवं कांति सोनवानी अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष धमतरी,अजय सोनी राष्ट्रीय महासचिव,रमेश पांडेय प्रदेश अध्यक्ष,वामनराव मगर कार्यक्रम समन्वयक के साथ अर्जुन लखवानी कार्यक्रम प्रभारी प्रदेश कोषाध्यक्ष,मनोज आदिल प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति,डॉ.भास्कर मनसाना प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के साथ साथ कुरुद विधानसभा की समस्त सदस्यगण व पदाधिकारी उपस्थित थे.
वही मीडिया से चर्चा में राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक कोचे ने कहा कि प्रदेश में विचार मंच के पदाधिकारियों के माध्यम से अच्छा कार्य हो रहा है.हमारी विचार धारा कांग्रेस को आगे ले जाने सतत प्रयास जारी है..वही 2024 के अंदर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने संबंधित मिशन के तहत कार्य करने की बात कही...वही प्रदेश अध्यक्ष रमेश पांडेय ने बताया कि कुरुद विधानसभा अंतर्गत 20 से 22 पंचायतों में इस मंच का गठन किया जा चुका है..जो हर एक पंचायत से करीब 50 से 100 लोग जुड़ रहे है..प्रदेश स्तर पर 7000 हजार की संख्या में है..वही इस साल का टारगेट 70 हजार करने का लक्ष्य रखा गया है..आगे घर घर,गांव गांव,जाकर राहुल गांधी विचार मंच का उद्देश्य बताने व लोगो को जुड़ने अपील करने सहित आगे की रूपरेखा की मुताबिक कार्य करने और इस मंच को आगे तक ले जाने की मुहिम जारी रखने की बात कही गयी!

