*तहसील ध्रुव गोंड़ समाज के महासचिव नरेश छैदैय्या ने कार्यकारिणी चुनाव में समाजिकजनों को उपस्थिति की किया अपील* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*तहसील ध्रुव गोंड़ समाज के महासचिव नरेश छैदैय्या ने कार्यकारिणी चुनाव में समाजिकजनों को उपस्थिति की किया अपील*

 तहसील ध्रुव गोंड़ समाज के महासचिव नरेश छैदैय्या ने  कार्यकारिणी चुनाव में समाजिकजनों को उपस्थिति की किया अपील



जयलाल प्रजापति,सिहावा नगरी 

क्षेत्र के तहसील आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज की नये कार्यकारिणी का गठन किया जाना है जिसमें प्रमुख रूप से तहसील समाज के समान्य प्रभाग,महिला प्रभाग,युवा प्रभाग एवं कर्मचारी प्रभाग का आदिवासी समाज की परंपरा अनुसार चुनाव होना है कोविड 19 की संक्रमण के मद्देनजर और समयाभाव को देखते हुए पूर्व तहसील कार्यकारिणी की बैठक महामाई प्राँगण में सर्व सम्मति से फैसला लिया गया है आगामी 14 अक्टूबर को समाज की देवभूमि कर्णेश्वर धाम देऊरपारा की बूढादेव मंदिर प्रांगण में बैठक आयोजित है जहां पर समस्त समाजिकजनों की सहमति से तहसील कार्यकारिणी का चुनाव होनी है तह.ध्रुव गोंड़ समाज के महासचिव नरेश छैदैय्या ने  तहसील समाज के समस्त संरक्षकगण,कार्यकारिणी पदाधिकारी,17 उपक्षेत्रीय पदाधिकारीगण के साथ सभी प्रभाग के जिम्मेदार पदाधिकारी जनों से सादर निवेदन किया है समाज की महत्वपूर्ण बैठक में निर्धारित समय का ध्यान रखते हुए एवं कोविड 19 की सुरक्षा के साथ सभी मास्क लगाकर अपनी उपस्थिति प्रदान करेंगे एवं समाज की विभिन्न समाजिक ग्रुपों की एवं मीडिया की माध्यम से सुचना को समाज सेवकों की सुचना समझकर अपनी उपस्थिति प्रदान करेंगे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads