*विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन - ग्राम लोहरसी*
विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन - ग्राम लोहरसी
राजिम
2 अक्टूबर गांधी जयंती व 1 अक्टुबर विश्व स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के शुभ अवसर पर आदर्श ग्राम लोहरसी में एक दिवसीय स्वच्छता अभियान तथा विशाल रक्त दान शिविर का आयोजन सम्पूर्ण ग्राम वासी के सहयोग से छत्तीसगढ़ रक्त सेवा संगठन बोरसी दुर्ग के टीम द्वारा इच्छुक व्यक्तियों का रक्तदान किया गया व ग्रामवासियों का रक्त समूह परीक्षण किया गया व हीमोग्लोबिन की मात्रा का निशुल्क जांच किया गया ।
रक्तदान कार्यक्रम में अंचल के युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा रक्तदान के फायदे बताए गए व रक्तदान दान करते संबधित बरते जाने वाले सावधानियों को रक्तदाताओं को बताया गया इस कार्यक्रम का आयोजनकर्ता ग्राम के जनपद सदस्य श्री दीपक साहू ने कहा रक्तदान करके हम किसी का जीवन दान कर सकते है कार्यक्रम में उपस्थित यकित ( पिंटू ) ने इस पुनीत कार्यक्रम का आभार व्यक्ति किया इस विशाल रक्तदान शिविर में गरियाबंद जिले के ए एस पी सर अशोक मोहोतो जी भी निरीक्षण करने आए और खुद ही रक्तदान कर नवयुवकों को भी प्रेरित किए विशाल रक्तदान शिविर में लगभग 50 यूनिट रक्त दान किया गया इस कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती कामिनी बाई ध्रुव एवम् उपसरपंच गजानंद टंडन एनएसएस स्वयंसेवक ओंकार साहू दिलीप जांगड़े लोकेश कुमार सेन ,धरम साहू ,शिवा पटेल ,कुमार धीवर,योगेश पटेल ,ईश्वर सभी का भरपूर सहयोग रहा।

