* नशीली पदार्थ बेचने के फिराक में पकड़ा गया दवाई विक्रेता* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

* नशीली पदार्थ बेचने के फिराक में पकड़ा गया दवाई विक्रेता*

  नशीली पदार्थ बेचने के फिराक में पकड़ा गया दवाई विक्रेता     



  

  काफी दिनो से कर रहा था नशीली दवाई बेचने का काम


,

  कई बार पुलिस को दे चुका है चकमा 


गोबरा नवापारा नगर

 नगर में लगातार किया जा रहा है नशा के खिलाफ कार्यवाही , पुलिस महानिरीक्षक ,  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा दिये गये निर्देशो के आधार पर नशीली पदार्थों पर की जा रही लगातार कार्यवाही . पर आरोपी थाना गोबरा नवापारा   धारा 21 ( ख ) नारकोटिक्स एक्ट  के तहत सुनील कुमार साहू उम्र 41 वर्ष ग्राम मौरीकला थाना कुरूद  को ग्राम तरी रोड बगदेही पारा नवापारा  नगर   में महानिरीक्षक श्री आनंद छाबड़ा , पुलिस उप महानिरी . /



 वरिष्ठ पुलिस पुलिस अधीक्षक श्री अजय यादव के द्वारा लगातार मिटिंग लेकर नशीली सामाग्री पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये है जिले मे अन्य कार्यवाहियो के तारतम्यता मे अति . पुलिस अधीक्षक ( ग्रामीण ) श्री तारकेश्वर पटेल , नगर पुलिस अधीक्षक श्री विश्वदीपक त्रिपाठी अटल नगर नवा रायपुर के मार्गदर्शन मे थाना गोबरा नवापारा थाना प्रभारी  प्रशांत खाण्डे प्रशिक्षु डी.एस.पी. निर्देशन में अवैध प्रतिबंधित नशीली दवाई विक्रय आदि पर सख्ती से लगाम लगाने लगातार कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम मे  मुखबीर द्वारा सूचना मिला की सुनील नामक व्यक्ति रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने हीना पान पैलेस के पास प्रतिबंधित नशीली दवाई अवैध रूप से विक्री हेतु रखा है ग्राहक का इंतजार कर रहा है कि सूचना पर थाना गोबरा नवापारा से उपनिरीक्षक व्ही.एल.साहू हमराह स्टाफ के साथ पहुंचकर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी सुनील कुमार साहू द्वारा एक सफेद रंग के कपड़े के थैला के अंदर सफेद खोखा जिसमें प्रतिबंधित नशीली दवाई अल्प्राजोलम टेबलेट 10 पन्ना प्रत्येक पन्ने मे 75 टेबलेट कुल 750 नग टेबलेट कीमती 750 रूपये बरामद कर आरोपी सुनील कुमार साहू के विरूध्द अपराध  धारा 21 ( ख ) नारकोटिक्स एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया गया । आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर रायपुर जेल भेजा गया है ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads