* कपड़े की दुकान में लगी आग,लाखो के कपड़े आग की लपटें में* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

* कपड़े की दुकान में लगी आग,लाखो के कपड़े आग की लपटें में*

 कपड़े की दुकान में लगी आग,लाखो के कपड़े आग की लपटें में



राजिम

राजिम  नगर के महाडिक पेट्रोल पंप के सामने दो कपड़ा दुकान में अचानक आग लग गई । आग लगने का पता लोगों को दुकान के भीतर से निकल रही आग की भयानक लपटों को देखकर लगा . जिन दो दुकानों में आग लगी थी, उनमें से एक चौबेबाँधा निवासी निरंजन देवांगन की और दूसरी गोबरा नवापारा निवासी मोहम्मद अयूब खोखर की बताई जा रही है . दोनों दुकानों में से निरंजन देवांगन की कपड़ा दुकान लगभग पूरी तरह जल गई है . दुकान के भीतर लगभग 6 लाख रूपए का कपड़ा रखा होने की बात सामने आ रही है, जो पूरी तरह जल चुकी है, जबकि उससे लगी अयूब की दुकान से दुकान संचालक द्वारा अपने लोगों की सहायता से समय रहते 80 प्रतिशत कपड़े को दुकान के बाहर निकाला जा चुका था, बाकी 20 प्रतिशत कपड़ा जल गया है, जिससे उसे 1 लाख रूपए का नुकसान हुआ है . लोगों ने आग की लपटें देखते ही राजिम थाना और नगरपंचायत को सूचित कर दिया था . लगभग आधे घंटे के भीतर पहुंची नगरपंचायत राजिम के साथ-साथ गोबरा नवापारा नगरपालिका की फायरब्रिगेड ने मिलकर राजिम पुलिस की उपस्थिति में दुकान में लगी आग को लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद बुझाने में सफलता हासिल की . खतरे की स्थिति को देखते हुए विद्युत् विभाग द्वारा घटनास्थल के आसपास के विद्युत् प्रवाह को बंद कर दिया गया था , प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शार्ट सर्किट को बताया जा रहा है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads