*फ़ास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र का हुआ विमोचन*
फ़ास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र का हुआ विमोचन
वेब पोर्टल में खबरों द्वारा लोगो को समय समय पर उचित व सेहत सम्बन्धित जानकारी दिए जाने के बाद अब फ़ास्ट न्यूज हर पल एक नए अंदाज में समाचार पत्र के द्वारा लोगो को जानकारी प्रदान करने के लिये विमोचन हुआ। यह विमोचन का कार्यक्रम नवापारा नगर में ब्रह्माकुमारीज बहनों के द्वारा फीता काटकर कर किया गया। वही ब्रह्माकुमारीज संस्था के बहनों द्वारा कहा गया कि समाचार पत्रों के द्वारा लोगो को देश दुनिया की खबर पहुचते है वही इन समाचार पत्रो में नैतिक मूल्यों पर भी जानकारी दे साथ ही कर्मो के आधार पर ही संस्कार बनते है इसलिये नैतिकता के साथ आध्यात्मिकता को भी समाचार पत्रों में स्थान दे और लोगो तक यह संदेश जावे। वही विमोचन कार्यक्रम के दौरान कोरोना संक्रमण नियमो के तहत सेनिटाइजर के साथ मास्क पहन कर कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
