*गिरौदपुरी धाम में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज का महा अधिवेशन में युवा प्रकोष्ठ का हुआ गठन * - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*गिरौदपुरी धाम में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज का महा अधिवेशन में युवा प्रकोष्ठ का हुआ गठन *

 गिरौदपुरी धाम  में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज का महा अधिवेशन  में  युवा प्रकोष्ठ का हुआ गठन 

 


आरंग

प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश स्तरीय महाअधिवेशन व निर्वाचन मडवा सरहद स्थित सतनाम धर्मशाला में प्रदेश अध्यक्ष एल .एल.कोसले के आदेशानुसार व मार्गदर्शन में युवा प्रकोष्ठ के 3 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर अश्वनी बबलू त्रिवेंद्र के नेतृत्व व एस. आर. बंजारे की टीम  द्वारा  प्रदेशभर से आये हुए पदाधिकारियों व गणमान्य नागरिकों की गरिमा उपस्थिति में संपन्न हुआ ।

प्रदेशभर से आए समाज के पदाधिकारी गणों द्वारा सतनाम धर्मशाला मडवा से बाइक व कार रैली की काफिला  निकल कर बाबा गुरु घासीदास जी के जय कारे व जय  सतनाम व सतनामी एकता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए मुख्य मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना किया गया तथा बाबा गुरु घासीदास जी के चरणों में गुरु गद्दी में मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया और सुख शांति भाईचारे व सामाजिक एकता व अखंडता बनाए रखने की मंगल कामना किया तत्पश्चात वापसी सतनाम धर्मशाला भवन में मंच का संचालन करते हुए मोहन बंजारे द्वारा 3 वर्षों के कार्यकाल में किए गए रचनात्मक कार्यों व गतिविधियों तथा सामाजिक उपलब्धियों की जानकारी देते हुए सामाजिक एकता व समाज  को संगठित रखने व सामंजस्यता बनाए रखने, युवाओं को सशक्त बनाकर टीम भावना से समाज विकास कार्य करते रहने को कहा।  अश्वनी बबलू त्रिवेंद्र के नेतृत्व व एस.आर. बंजारे निर्वाचन अधिकारियों की टीम द्वारा आवेदन पश्चात युवा प्रकोष्ठ पदाधिकारियों का निर्वाचन सर्वसम्मति से निर्विरोध किया गया जिसमें दिनेश बंजारे प्रदेश अध्यक्ष  (महासमुंद) दिनेश लहरे (बिलासपुर) प्रदेश उपाध्यक्ष महिला ओमेश्वरी गिलहरे बारले ( रायपुर )  मनोज बंजारे प्रदेश महासचिव(रायपुर ) भोजराम  मनहरे (आरंग) भागवत भारती प्रदेश कोषाध्यक्ष( बलोदा बाजार)  मनीष रात्रे  प्रदेश मीडिया प्रभारी ( रायपुर )प्रदेश प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य हेमंत भारद्वाज (रायपुर) मिलन रंगीला (रायपुर )अशोक बंजारे (आरंग) विजय प्रताप बंजारे (अकलतरा) लालजी हिरवानी (बलोदा बाजार ) विनय गेंडरे ( रायपुर) को सर्वसम्मति से युवा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन बंजारे ने पुष्पा हार पहनाकर व अश्वनी बबलू त्रिवेंद्र ने  मिठाई खिलाकर सभी का स्वागत कर शुभकामनाएं दी । सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को संसदीय सचिव  व विधायक बिलाईगढ़ चंद्रदेव राय जी ,पूर्व सांसद पी. आर. खुटे जी जनपद उपाध्यक्ष पलारी मनोज आडिल जी, राजेंद्र रंगीला ,किरण भारती अनंत ,राजाराम बनर्जी, डमरू मनहर, नरेंद्र बंजारे ,फुलेश्वरी बंजारे ,दिलीप बंजारा सहित लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए समाज हित में कार्य करने व युवाओं को सशक्त बनाने सामाजिक एकता ,भाईचारा अखंडता बनाए रखने को कहा ।

सभी दाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष एल.एल.कोसले ,प्रदेश महासचिव राजेंद्र भतपहरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्याम जी टांडे, प्रदेश सह सचिव विनोद भारती, शहर अध्यक्ष रायपुर अश्वनी बबलू त्रिवेंद्र, निर्वाचन अधिकारी एस. आर. बंजारे, महासमुंद जिलाध्यक्ष रेखराज बघेल, पूर्व युवा प्रकोष्ठ महासचिव विजय कुर्रे आदि लोगो ने शुभकामनाएं दी हैं ।

कार्यक्रम में प्रदीप श्रृंगी शहर अध्यक्ष रायगढ़, गुलाब टंडन जिलाध्यक्ष रायपुर ,सुश्री डॉली टंडन जिलाध्यक्ष महिला रायपुर, नरेंद्र बंजारे जिलाध्यक्ष बलोदा बाजार ,भानु खूंटे जिला अध्यक्ष रायगढ़ ,प्रीति बाला महिला अध्यक्ष बिलासपुर , तारण टंडन, धर्मेंद्र खूंटे , राज महंत पी .एल .कोसरिया , लखन लाल कुर्रे,  हीरालाल कोयल , अभय लहरें, सुशील भारद्वाज ,राम चंद्र बर्मन ,सुजीत टंडन,विनोद बारले  राजनांदगांव ,कृष्णा जांगड़े ,सुरेश लहरें ,संजय बघेल, देवेंद्र बंजारे ,राजेश कुर्रे ,भूपेंद्र लहरें ,उत्तम मारकंडे ,कृपाराम सांडे, लल्लू जांगड़े, चंद्रशेखर केसरी ,डमरु मनहर, सुभाष कोसरे ,नरोत्तम धृतलहरें, जितेंद्र आजाद , विलोक खरे,लौटन गिलहरे , ईश्वर जोगलेकर, नामदास मारकंडेय,महेंद्र सुरतांगे ,लेखराम गनहरे,निलकमल आजाद , आत्मा राम बांधे, सुशील भारद्वाज, ब्लॉक करें मैना देवी मांडले, खूबी डहरिया , गिरीश चंद्र गायकवाड, पुष्पा भास्कर, गणेश राम मिरी, भीम सेन मनहरे आदि प्रदेश भर से  जिला व ब्लाक पदाधिकारी उपस्थित हुए ।कार्यक्रम की समाप्ति पर एस. आर. बंजारे ने प्रदेश भर से आये सभी का आभार व्यक्त किया ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads