आंचलिक खबरें
* नया श्रम कानून मजदूर विरोधी:अनिल*
गुरुवार, 1 अक्टूबर 2020
Edit
नया श्रम कानून मजदूर विरोधी:अनिल
आरंग
युवा नेता एवं साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के सोशल मीडिया प्रभारी अनिल साहू ने केंद्र सरकार द्वारा श्रम कानून लागू किया जा रहा है। यह कानून मजदूर विरोधी है।इस कानून से पूंजीपतियों और उद्योगपतियों को लाभ पहुचने वाला है। यह बिल पास हो जाने से कम्पनियो को मनमानी करने का अधिकार मिल जायेगा। साहू ने कहा कि नये कानून के अनुसार कोई भी कम्पनी , फेक्टरी में काम करने वाले कर्मचारी को, सजा देना, निकालना पदोन्नति में पक्षपात जैसे नियम पूरी तरह से कम्पनियो के हाथों में आ जायँगे। जिससे कर्मचारियों का शोषण बढ़ेगा। विधेयक के पास हो जाने पर कामगारों के सारे अधिकार छीन जाएंगे l
Previous article
Next article
