*भाजपा कार्यकर्ता अपने गोदाम में रखे थे भारी मात्रा मे डेडोनेटर व विस्फोटक सामाग्री पुलिस ने किया जप्त व विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्यवाही*
भाजपा कार्यकर्ता अपने गोदाम में रखे थे भारी मात्रा मे डेडोनेटर व विस्फोटक सामाग्री पुलिस ने किया जप्त व विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्यवाही
गोबरा नवापारा नगर
देखे वीडियो---
गोबरा नवापारा नगर पुलिस ने नगर के बड़े भाजपा नेता के कार गेराज से भारी मात्रा में डेटोनेटर और विस्फोटक सामग्री बरामद करने में सफलता हासिल की है मिली जानकारी के अनुसार गोबरा नवापारा के बड़े भाजपा नेता श्रेयांश जैन के छल्लानी पेट्रोल पम्प पास स्थित घर में नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी प्रशांत खांडे के नेतृत्व में अचानक छापा मार कार्यवाही की गई घर की तलाशी के बाद सामने स्थित वार्ड क्रमांक 01 के अरिहंत कॉलोनी में श्रेयांश के कार गेराज में तलाशी ली गई तो वहां 17 बोरा विस्फोटक पाउडर जिसकी कुल वजन 56. 20 किलोग्राम है , इसके अलावा 7 हजार नग नान इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर बरामद हुआ . इसके बाद मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस द्वारा विस्फोटक पाउडर को जब्त करने के साथ - साथ श्रेयांश चौधरी के एक बेटे सुधांशु जैन को हिरासत में लेकर थाना आई . सीएसपी अटल नगर विश्वदीपक त्रिपाठी के अलावा रायपुर से स्पेशल सेल और फॉरेंसिक टीम पहुँच गई . फॉरेंसिक टीम द्वारा पाउडर की तस्दीक अमोनियम नाइट्रेट और गन पाउडर के रूप में करने के बाद उसका वजन कराया गया . इसमें 650 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट और 56.20 किलोग्राम गन पाउडर निकला . इसके बाद मामले में श्रेयांश के बेटे सुधांशु जैन के विरुद्ध विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1905 की धारा 4 , 5 व विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा ( बी ) के तहत अपराध दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया . बताना जरूरी है कि श्रेयांश जैन , त्रिपुरा के वर्तमान राज्यपाल और रायपुर सांसद रहे रमेश बैस के लंबे समय तक प्रतिनिधि रहे हैं . श्रेयांश जैन का गोबरा नवापारा के समीप स्थित ग्राम दुलना में क्रशर खदान है , जहाँ इन विस्फोटक सामग्रियों का प्रयोग किए जाने की जानकारी मिल रही है . यह बताना भी जरूरी है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक पाउडर व डेटोनेटर छड़ श्रेयांश जैन द्वारा घनी आबादी के बीच लोगों की नजरों से छिपाकर रखी गई थी . अगर किसी कारणवश इन विस्फोटक पाउडरों में ब्लास्ट हो जाता तो समझा जा सकता है कि कितनी बड़ी घटना हो सकती थी।





