*देखे वीडियो--जोरदार धमाके के साथ उड़ा धनेली पुल* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*देखे वीडियो--जोरदार धमाके के साथ उड़ा धनेली पुल*

जोरदार धमाके के साथ उड़ा धनेली पुल 



रात 12बजकर 6 मिनिट पर किया ब्लॉस्ट

सांकरा सिलतरा तक सुनाई दी आवाज

 सुरेन्द्र जैन, सांकरा निको धरसीवां

समय  रात्रि 12 बजकर 6 मिनिट ओर एक जोरदार धमाका हुआ जिसकी आवाज धनेली से आसपास के सांकरा सिलतरा रावाभाटा तक सुनाई दी इस एक धमाके के साथ करोड़ो की लागत से बना धनेली पुल चकनाचूर होकर गिर गया।

  रायपुर बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर धनेली छोकरा नाले का पुल दानामेंट से उड़ाया गया  जिसकी तैयारियां बीते कुछ दिनों से की जा रही थी वह काम अंततः देर रात 12 बजकर 6 मिनिट पर पूर्ण हुआ पीडब्लूडी ने इसे ब्लॉस्ट कर गिराने रात्रि 12 बजे से सुबह 4 बजे तक का समय यातायात बन्द करने को लिया था।



   लोक निर्माण विभाग के उपअभियंता प्रमोद शर्मा ने बताया कि करीब एक दशक पहले निर्मित पुल यातायात के भारी दबाब के चलते ऊपरी स्ट्रक्चर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है इस कारण इस पुल पर यातायात बन्द कर नवीन पुल निर्माण की रूपरेखा तैयार की गई  पुल को ब्लास्टिंग से उड़ाने के लिए ड्रिल ब्लॉस्ट इंजिनयरिंग नामक कंपनी के एक्सपर्ट लगाए गए थे जिन्होंने बड़ी ही सावधानी पूर्वक पुल को ब्लॉस्ट से गिराने का काम किया ।



  रात्रि 12 से बन्द कर दिए थे सभी मार्ग

  उपअभियंता प्रमोद शर्मा ने बताया कि प्रशासन से रात्रि 12 बजे से सुबह 4 बजे तक का समय लिया गया है रात्रि 12 बजे के पहले ही विधानसभा मार्ग बिलासपुर मार्ग ओर रायपुर मार्ग को 500 मीटर की दूरी से ही बन्द कर दिया गया था।



    तीन माह में तैयार होगा नवीन पुल

   उपअभियंता पीडब्ल्यूडी प्रमोद शर्मा ने जानकारी दी कि रायपुर बिलासपुर हाइवे पर इस मार्ग पर यातायात का भारी दबाब रहता है इसे देखते हुए नवीन पुल का निर्माण तीन माह के भीतर करने की कार्ययोजना है टेंडर हो चुके हैं।



  पुल उड़ाने एक्सपर्टों की टीम

   ब्लास्टिंग से पुल उड़ाने एक्सपर्टों की टीम लगाई गई थी ड्रिल ब्लॉस्ट इंजिनयरिंग नामक कंपनी को यह काम दिया गया था ज्ईईनहाने अब तक देश के विभिन्न हिस्सों में कई बड़े बड़े  जर्जर पुल भवन आदि को ब्लॉस्ट से उड़ाने का काम बड़ी सावधानी से किया धनेली पुल को भी इसी तरह ब्लॉस्ट से उड़ाने में उन्होंने कामयाबी हांसिल की

    

गांव में मुनादी

  पुल उड़ाने की खबर मिलते ही ग्राम पंचायत धनेली के सरपंच ने गांव में दोफरवमे ही मुनादी करा दी थी ताकि ग्रामीण रात्रि में अचानक ब्लॉस्ट की आवाज सुनकर भयभीत न हों।

    

भाजपा शासन में करोड़ो की लागत से बना था पुल

   हाइवे पर इस पुल का निर्माण भाजपा शासन काल में करोड़ो रूपये की लागत से कराया गया था

  निर्माण के बाद से ही वाहनों की आवाजाही के दौरान यह पुल इतनी तेज  कंपकंपाता था की कई  लोग तो इसकी जगह पुराने नीचे के पुल से ही वाहन निकालते थे हालांकि इसके बाजू में एक ओर पुल का निर्माण हुआ उसके बाद कुछ राहत मिली थी।

नवीन पुल बनते ही दूसरे पुल की होगी मरम्मत

   इस पहले पुल के गिरने के बाद अब यहां 3 माह में नवीन पुल का निर्माण कर नवीन पुल से यातायात शुरू करने के बाद दूसरे पुल की मरम्मत कराई जाएगी।

     जाग गए परिंदे

  धमाके की आबाज के साथ आसपास वृक्षो पर विश्राम कर रहे परिंदे भी जाग गए थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads