*गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाया गया*
गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाया गया
राजेन्द्र साहू,मगरलोड
नेहरू युवा केंद्र धमतरी (युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वधान में जिला युवा समन्वयक नितिन कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में वि.खं. मगरलोड के ग्राम नवागांव (बुडेनी) में जय मां सरस्वती किशोरी शक्ति समूह एवं नवागांव स्वयंसेवी समूह के सदस्यों द्वारा महात्मा गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। युवा एवं युवती मंडल द्वारा नदी किनारे एवं समुदायिक भवन की साफ सफाई किया गया। साथ-साथ युवाओं को वृक्षारोपण और 2 कि.मी. दौड कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर युवा मंडल के सदस्य दीपक निषाद, हेमंत निषाद, लोकेश निषाद, कामदेव निषाद, गुमनाम साहू, हेमंत निषाद एवं युवती मंडल के सदस्य डामिन निषाद, कुंवर निषाद, सेवती निषाद, नीलिमा साहू, उर्वशी साहू, संतोषी साहू, अंजू यादव, भारती देवांगन, रोहिणी निषाद, खिलेश्वरी निषाद और नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक नीलकंठ निषाद उपस्थित रहा।
