*कथित पत्रकार चुनेश साहू के खिलाफ एसपी कार्यालय में शिकायत...जाने क्या है वजह*
कथित पत्रकार चुनेश साहू के खिलाफ एसपी कार्यालय में शिकायत...जाने क्या है वजह
सन्देश गुप्ता,धमतरी
धमतरी के ग्राम पंचायत बरारी के मजदूर युवकों ने एक कथित पत्रकार के खिलाफ एसपी कार्यालय एवं अजाक शाखा अर्जुनी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इन मजदूरों का कहना है कि खरेंगा रोड से वे ईट खाली कर ट्रैक्टर से वापस कोलयारी की ओर लौट रहे थे। तभी उक्त व्यक्ति ने उनका रास्ता रोक लिया और अपनी पहुंच का रौब दिखाया। साथ ही उनसे पूछताछ किया कि कहां से आ रहे है और कहां जा रहे हो। मजदूरों का आरोप है कि उनके द्वारा कार्रवाई का डर दिखाकर उनसे पैसे की डिमांड किया गया। जब पैसे देने से इंकार किया तो उसने मजदूरों से मारपीट की और जातिसूचक व अश्लील गाली गलौज करते हुए जान से मारने की भी धमकी दिया। मजदूर इस घटना से बेहद डरे सहमे हुए है ऐसे में उन्होंने अब एसपी कार्यालय में लिखित शिकायत कर एक्ट्रोसिटी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्जकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
एक जानकारी के मुताबिक इस कथित पत्रकार की ढेरों शिकायतें है। कहा जाता है कि इनके द्वारा पंचायतों में आरटीआई लगाकर जनप्रतिनिधियों को परेशान किया जाता है और उन्हें डरा धमका कर पैसे की डिमांड करते है । इस मामले में कई पंचायत प्रतिनिधियों ने उनके खिलाफ उच्च अधिकारियों के समक्ष मौखिक शिकायत भी कर चुके है।
इधर अर्जुनी थाना प्रभारी उमेन्द्र टण्डन ने बताया कि बरारी के कुछ युवकों ने थाने में शिकायत की है जिसकी जांच अजाक शाखा द्वारा किया जा रहा है।

