* गांधी जयंती पर नवोदय क्रांति पीएलसी समूह अभनपुर द्वारा ऑनलाइन चित्रकला, भाषण और ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

* गांधी जयंती पर नवोदय क्रांति पीएलसी समूह अभनपुर द्वारा ऑनलाइन चित्रकला, भाषण और ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी*

 गांधी जयंती पर नवोदय क्रांति पीएलसी समूह अभनपुर द्वारा ऑनलाइन चित्रकला, भाषण और ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी



अभनपुर

नवोदय क्रांति पीएलसी समूह अभनपुर द्वारा 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर ऑनलाइन चित्रकला, भाषण और ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता मे 850 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और उच्चतर माध्यमिक  इन तीन स्तरों में प्रतियोगता सम्पन्न हुआ। 



 बच्चों ने गांधी जी, शास्त्री जी और स्वचछता के संदेश चित्रकला में प्रदर्शित किया। भाषण में बच्चों ने गांधी जी, शास्त्री जी के विचारों को प्रस्तुत किया। आदरणीय BEO मोहम्मद इकबाल और BRCC श्री भागीरथी बघेल जी द्वारा बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की गई। अजीज प्रेमजी फाउंडेशन अभनपुर शाखा के प्रमुख श्री अभय झा ने गांधी जी के विचारों और शिक्षा के प्रति उनके कार्य और उद्देश्य के बारे में बताया। 



नवोदय क्रांति पीएलसी अभनपुर के सदस्यों हेमन्त साहू, बसंत दीवान, नागेन्द्र कंसारी, दीपक ध्रुवंशी, गिरधर साहू, उकेश तारक, ऋषि पांडे, गौरव पंचभाई, राजेन्द्र निषाद,  कंचनलता यादव, सोमा बनिक, प्रेमलता साहू, खेमराज कुम्भकार को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आदरणीय BEO और BRCC अभनपुर ने बधाई दिया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads