रबी फसल के लिए पानी की मांग को लेकर जि.पँ. सदस्य चंद्रशेखर ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

रबी फसल के लिए पानी की मांग को लेकर जि.पँ. सदस्य चंद्रशेखर ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

 रबी फसल के लिए पानी की मांग को लेकर जि.पँ. सदस्य चंद्रशेखर ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन



    राजिम 

 जिला पंचायत सदस्य एवं राजिम कोऑपरेटिव सोसायटी के अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू ने आज जिला मुख्यालय गरियाबंद पहुंचकर जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री नीलेश कुमार क्षीरसागर से सौजन्य मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।उन्होंने आगामी रबी फसल के लिए सिकासार बांध से पानी छोड़ने के लिए माँगपत्र सौंपते हुए कुकदा पीकअप वीयर के दाईं ओर कोपरा,सुरसाबाँधा,तर्रा,कुरुसकेरा, श्यामनगर, लफंदी, धुमा,भेंडरी,लोहरसी,तरीघाट,जेंजरा, मुड़तराई देवरी,कपसीडीह,टेका इत्यादि ग्रामों के हजारों हैक्टेयर भूमि में रबी फसल के लिए पानी की मांग की।इसके अलावा क्षेत्र के अहाताविहीन विभिन्न हाईस्कूल व हायर सेकंडरी स्कूलों में अहाता निर्माण,सांस्कृतिक भवन,अतिरिक्त कक्ष व पुस्तकालय भवन निर्माण हेतु तथा श्यामनगर से बरोंडा आंतरिक मार्ग व्हाया लालकुंवर के प्रशासकीय स्वीकृति, नेशनल हाईवे 130C सुरसाबाँधा से कुरुसकेरा मार्ग निर्माण एवं श्यामनगर के नाला में उच्चस्तरीय पुल निर्माण की आवश्यकताओं से अवगत कराया।साथ ही सहकारी समितियों के पिछले वर्ष की गई धान खरीदी की अप्राप्त कमीशन राशि को तत्काल जारी करने के लिए मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही नवीन धान उपार्जन केंद्र श्यामनगर में अतिशीघ्र चबूतरा निर्माण की मांग की जिस पर तत्काल प्रभाव से कलेक्टर ने चबूतरा निर्माण के लिए एडीएम को निर्देशित किया एवं इसके अतिरिक्त चंद्रशेखर साहू ने पशु चिकित्सा विभाग में रिक्त सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के रिक्त पदों को तत्काल स्वीकृति प्रदान कर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करने की मांग की व पूर्व वर्ष में माघी पुन्नी मेला राजिम तथा विकास यात्रा में किए गए 220000 रुपये के मजदूरी कार्य का भुगतान राशि जारी करने की मांग की। कलेक्टर ने सभी मुद्दों को गंभीरतापूर्वक पठन कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान ग्राम पंचायत श्यामनगर के सरपँच प्रतिनिधि छन्नूलाल साहू व वेदराम निषाद आदि उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads