जनपद सभापति पर कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला कर घायल करने वाले आरोपी सामान्य धारा में छूटे - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

जनपद सभापति पर कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला कर घायल करने वाले आरोपी सामान्य धारा में छूटे

 साहू समाज का प्रतिनिधिमंडल जनपद सभापति पर किए प्राणघातक हमले के आरोपितो पर कड़ी कार्यवाही को लेकर गृह मंत्री को सौंपे ज्ञापन



जनपद सभापति पर कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला कर घायल करने वाले आरोपी सामान्य धारा में छूटे

आरंग

आजकल गुंडे मवाली इतना बेखौफ हो गए हैं कि जनप्रतिनिधियो को भी नहीं बक्श रहे हैं। गांव में घर के समीप नशा पान कर गाली-गलौज करने वाले को समझाना कांग्रेस समर्थित आरंग जनपद पंचायत के सभापति गोविंद साहू को महंगा पड़ गया। उन्हीं के ऊपर सार्वजनिक जगह पर नशा पान कर गाली-गलौज करने वाले संदीप घृतलहरे, अजय धृतलहरे व हरीश जांगड़े ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। ताबड़तोड़ हमला करने वाले आरोपितों पर आरंग थाना द्वारा साधारण घटना की भांति सामान्य धारा लगाकर तुरंत छोड़ दिया था। इतने गंभीर मामले में सामान्य कार्यवाही से पुलिस की भूमिका संदेह के दायरे में हैं जिससे क्षेत्र में काफी आक्रोश है। वहीं इस मामले को लेकर के प्रदेश साहू समाज के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से भेंटकर आरोपितों पर कड़ी कार्यवाही को लेकर एक ज्ञापन सौंपी गई। यह है पूरा मामला - अकोलीखुर्द निवासी भेखलाल साहू के घर के समीप उसी गांव के निवासी संदीप घृतलहरे, अजय घृतलहरे, हरीश जांगड़े सहित इनके पांच साथी शराब पीते हुए गाली-गलौज कर रहे थे। अपने घर के समीप शराब सेवन एवं गाली-गलौज होता देख भेख लाल साहू इन लोगों को शराब सेवन एवं गाली-गलौज करने से मना किया। जिस पर नशे मे सारोबार उक्त लोगों ने भेख लाल साहू को ही गाली-गलौज करने लगे। माहौल खराब होता देख आसपास के लोग जनपद पंचायत आरंग के सभापति एवं साहू समाज युवा प्रकोष्ठ रायपुर संभाग के उपाध्यक्ष गोविंद साहू को सूचना दिए। जनप्रतिनिधि होने के नाते गोविंद साहू तत्काल वहां पहुंचे और समझाने की कोशिश की जिस पर उन लोग तुरंत वहां से चले गए लेकिन कुछ देर बाद अपने 15-20 साथियों के साथ वहां आ धमके एवं संदीप घृतलहरे अजय, घृतलहरें एवं हरीश जांगड़े तीनों मिलकर जनपद सभापति गोविंद साहू को गाली-गलौज करते हुए कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे गोविंद के सिर पर गंभीर चोट आयी है जिस पर 7 टांके लगे हैं। इस मामले को लेकर के आरंग थाने में शिकायत किया गया था लेकिन आरंग थाने के द्वारा साधारण घटना की भांति सामान्य धारा लगाकर तुरंत छोड़ दिया गया था। साहू समाज के प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी के साथ राष्ट्रीय युवा कार्यकारी अध्यक्ष संदीप साहू, सांतनु साहू, रामसेवक गुप्ता सहित प्रदेश के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इधर आरंग थाना प्रभारी लेखधर दीवान ने बताया कि गोविंद साहू को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आरंग में उनके स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भेजा गया था। जहां डाॅक्टर के जांच उपरांत उनके रिपोर्ट के आधार पर आरोपियो के विरुद्ध धारा लगाकर कार्रवाई की गई। जिसमें किसी भी प्रकार का संदेह नही है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads