वीडियो--भारतीय मूलनिवासी संघ अभनपुर के तत्वाधान में महात्मा ज्योति राव गोबिंद राव फुले जी का परिनिर्वाण दिवस मनाया
वीडियो--भारतीय मूलनिवासी संघ अभनपुर के तत्वाधान में महात्मा ज्योति राव गोबिंद राव फुले जी का परिनिर्वाण दिवस मनाया
वीडियोअभनपुर
भारतीय मूलनिवासी संघ अभनपुर के तत्वाधान में महात्मा ज्योति राव गोबिंद राव फुले जी का परिनिर्वाण दिवस नीला मैदान अम्बेडकर चौक अभनपुर में मनाया गया।
क्षेत्र के मूलनिवासी बन्धु सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम में भाग लिये।
इस अवसर में महात्मा जी के जीवन का जीवन परिचय उनके कार्य उनके मिशन को याद किया गया। उपस्थित प्रबुद्धजनों ने महिलाओं के आतिथ्य में महात्मा फुले जी की पुण्यतिथि मनाया।इस अवसर पर फुले जी के कृतित्व सामाजिक,दार्शनिक, साहित्यकार के रूप में उनके योगदान को याद करते हुए आडंबरवाद व्यवस्था से बचने व शिक्षा को हथियार बनाकर सामाजिक कुरूतियों को दूर करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन श्री बुद्धेश्वर बघेल जी व आभार प्रदर्शन श्री टिकेन्द्र बघेल ने किया ।इस अवसर पर अभनपुर मूलनिवासी संघ के सदस्य परिवार सहित उपस्थित हुए जहां सामूहिक भोज का भी आयोजन किया किया।



