वरिष्ठ अधिकारीगण के निर्देशन में थाना पाण्डुका पुलिस की कार्यवाही - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

वरिष्ठ अधिकारीगण के निर्देशन में थाना पाण्डुका पुलिस की कार्यवाही

 गरियाबंद पुलिस ने जुआरियों पर कसा सिकंजा 10 जुआरी जुआ खेलते पकडे़ गये



वरिष्ठ अधिकारीगण के निर्देशन में थाना पाण्डुका पुलिस की कार्यवाही


10 व्यक्ति जुआ खेलते गिरफ्तार



नगदी रकम 18,780/-रूपये सहित 05 नग मोबाईल व 04 मो0सा0 भी जप्त


गरियाबंद

  जिले में हो रहे लगातार जुआ सट्टा जैसे अवैध करोबार पर कार्यवाही करने पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर एवं श्री संतोष महतो द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। इसी कड़ी मे दिनांक 24-25.11.2020 को मुखबीर सूचना मिली की कुछ लोग ग्राम कोपरा के शीतला तालाब शीतला मंदिर के पास मे जुआ खेल रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारीगण को सूचित कर थाना पाण्डुका पुलिस द्वारा गवाहो के साथ मौके पर पहुॅचकर रेड कार्यवाही किया गया व मौके पर कुल 10 आरोपियों के पास फड़ से 52 पत्ती ताश, 18,780/-रूपये नगद, 05 नग मोबाईल, 04 नग मोटर सायकल, कुल जुमला 1,75,780/-रूपये जप्त कर जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कार्यवाही की गई।   


            पुलिस अधीक्षक श्री पटेल ने बताया कि जुआ, सट्टा, शराब, सामाजिक बुराई है व नागरिको से अपील की कि अपने क्षेत्र में इस प्रकार की अवैध कारोबार की सूचना तुरन्त पुलिस को दें। पुलिस के द्वारा लगातार इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी। 

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक बसंत बघेल, सउनि नकुल सिदार, आर. जितेंद्र निर्मलकर, किशन पटेल, देवराम मनहर, मोहित ध्रुव सै. रेख राम साहु, की सराहनीय भूमिका रही। 


पकड़े गए नाम आरोपी


01. शिव कुमार विश्वकर्मा पिता विजय विश्वकर्मा उम्र 19 वर्ष ग्राम कोपरा थाना पाण्डुका जिला गरियाबंद।

02. गणेश सतनामी पिता संतोष सतनामी उम्र 19 वर्ष ग्राम कोपरा थाना पाण्डुका जिला गरियाबंद।

03. कमल सोनवानी पिता संतु राम सोनवानी उम्र 29 वर्ष ग्राम कोपरा थाना पाण्डुका जिला गरियाबंद।

04. सोनू टण्डन पिता स्व0 कन्हैय्या उम्र 28 वर्ष ग्राम कोपरा थाना पाण्डुका जिला गरियाबंद।

05. ऐनु यादव पिता राम स्वरूप उम्र 29 वर्ष ग्राम कोपरा थाना पाण्डुका जिला गरियाबंद।

06. देवेश साहू पिता कमलेश साहू उम्र 30 वर्ष ग्राम कोपरा थाना पाण्डुका जिला गरियाबंद। 

07. माधव पटेल पिता भरोसा उम्र 24 वर्ष ग्राम कोपरा थाना पाण्डुका जिला गरियाबंद।

08. चंद्रिका प्रसाद सतनामी पिता दुकलहा उम्र 55 वर्ष ग्राम कोपरा थाना पाण्डुका जिला गरियाबंद।

09. रोमनाथ सोनवानी पिता सुकलाल उम्र 32 वर्ष ग्राम कोपरा थाना पाण्डुका जिला गरियाबंद।

10. भरत देवांगन पिता खेलावन उम्र 49 वर्ष ग्राम कोपरा थाना पाण्डुका जिला गरियाबंद।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads