मासूम बच्चे को ट्रक ने कुचला..मोके पर पहुँची पुलिस.. - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

मासूम बच्चे को ट्रक ने कुचला..मोके पर पहुँची पुलिस..

 मासूम बच्चे को ट्रक ने कुचला..मोके पर पहुँची पुलिस..



सन्देश गुप्ता/धमतरी

ग्राम नारी में हाईस्कूल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने मासुम बच्चे को चपेट में ले लिया जिससे मौके पर ही तीन साल के बच्चे की मौत हो गयी। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि बच्चे के सिर को कुचलते हुए ट्रक आगे बढ़ गयी। गाड़ी बच्चे के ऊपर होकर चल गयी जिससे शरीर छिन्न भिन्न हो गया सड़क खून से लथपथ हो गया। हादसा दोपहर 3.30 बजे की है। 



बताया गया कि ट्रक क्रमांक CG04 JD 9605 नयापारा रोड से कुरूद की ओर जा रही थी बच्चा दुकान से वापस आ रहा था तभी यह हादसा हुआ। बच्चे के सड़क पार करना हुआ कि ट्रक उसे अपने चपेट में ले लिया। ट्रक ड्राइवर कुरूद पुलिस थाना के कस्टडी में है। ग्रामवासियों सहित मृतक बच्चे के परिवार ने पुलिस प्रशासन के ऊपर नाराजगी जाहिर की। टीआई सहित पुलिस बल के काफी मशक्कत के बाद भीड़ को शांत कराया गया। लोगों ने गांव के मुख्य अव्यवस्था अवैध शराब बिक्री को लेकर पुलिस एवं मीडिया पर भी लोगों ने  नाराजगी जताते हुए इनमें संलिप्त होने का आरोप लगाया।भीड़ को शांत कराने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर  दलबल के साथ मौके पर पहुच गई है। देर शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। इस संबंध में एएसपी ने बताया कि सड़क हादसे में बच्चे की मौत हो गई है ग्रामीण आक्रोशित थे समझाईश के बाद देर शाम तक पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।एसडीएम से बात कर मुआवजा की व्यवस्था करायी जा रही है। ग्रामीण मालिक को बुलाने पर अड़े हुए मालिक को खबर कर दी गई है ,स्थिति नियंत्रण में है। बच्चे की मां गर्भवती है घटना के बाद तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल भेज दिया गया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads