वीडियो--सूचना मिलते ही बजरंगियों ने पहुचाया मां बंजारी मन्दिर गौशाला
सड़क पर तड़पकर बेहोश हो गई गाय देखता रहे निर्दयी लोग
सूचना मिलते ही बजरंगियों ने पहुचाया मां बंजारी मन्दिर गौशाला
सुरेन्द्र जैन धरसीवां
ये देखिये मरणासन्न पडी गाय का हाल जानने दूसरी गाय पहुच गई लेकिन गौमाता का बचपन से दूध पीने वाले आसपास के रहवासी दुकानदार चन्द कदमो पर होने के बाबजूद नही पहुचे
प्राणिमात्र के प्रति दया ही धर्म है दया से बड़ा कोई धर्म नही लेकिन ऐंसा लगता है कि यह समय के साथ साथ अब दया धर्म भी लोगो के दिलो दिमाग से समाप्त होता जा रहा है तभी तो अज्ञात वाहन एक गाय को टक्कर मारकर उसका पैर तोड़ते चलता बना ओर गाय तड़पते हुए बेहोश होकर सडक़ पर पडी रही करीब घण्टेभर तक पड़ी रही गाय के प्रति न आसपास के दुकानदारों ने न रहवासियों ने दया दिखाई अंततः जब इसकी सूचना बजरंगियों को मिली उन्होंने तुरन्त मां बंजारीधाम गौशाला की पशु एंबुलेंस बुलवाई ओर उसमे गाय को उठाकर गौशाला भेजा।
बड़ा सवाल क्या किसी ने नही देखा होगा
सांकरा गांव सांकरा पठारीडीह मुख्य मार्ग पर स्थित है ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा से लगा होने से सांकरा का यह मार्ग दिनभर व्यस्य रहता है यही सड़क किनारे मुख्य मार्केट है दुकाने दिनभर चलती हैं और इसी व्यस्त मार्ग के अटल चौक के सामने दोपहर के समय कोई अज्ञात वाहन सड़क पर विचरण कर रही गाय को टक्कर मारते हुए चलता बना गाय सडक़ पर गिर गई और उससे उठते भी नही बन रहा था घटना के करीब घण्टेभर बाद जब यह प्रतिनिधि यहां पहुचा तो सड़क पर मरणासन्न पडी गाय पर नजर पडी तीन चार कदम की दूरी पर स्थित दुकानदारों से पूंछा इस गाय को किसने टक्कर मारी क्या आप लोग देखे तो उनका जबाब था हमे नही पता तब इस प्रतिनिधि ने दुकानदार से जग में पानी लेकर गाय के मुंह पर चीडक तो होश आते ही वह उठ खड़ी हुई लेकिन पेर टूटने से वह खड़ी नही हो पा रही थी तब स्थानीय बजरंग दल के गौसेवको को सूचना दी ततकल ही पीतांबर यदु अपनी टीम के साथ पहुचे उन्होंने मां बंजारी गौशाला को सूचना दी वहां से पशु एंबुलेंस आई और सभी बजरंगियों ने घायल गाय को उठाकर उसमे रखकर गौशाला भेजा आश्चर्य की बात तो यह है कि इस दौरान सैंकड़ो लोगो ने देखा होगा लेकिन बजरंगियों को छोड़ किसी ने जीवो के प्रति दया धर्म नही दिखाया क्या हमारी मानवीय संवेदनाये जीवो के प्रति शून्य हो चुकी हैं।



