अधिकारियों की सांठगांठ से हो रही थी औपचरिकता पूरी - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

अधिकारियों की सांठगांठ से हो रही थी औपचरिकता पूरी

 गजब की जनसुनवाई ग्रामीणो की भूमिका फेक्ट्री कर्मियों ने निभाई



 अधिकारियों की सांठगांठ से हो रही थी औपचरिकता पूरी

खबर लगते ही पहुचे ग्रामीण दर्ज कराई आपत्ति

देखे वीडियो




    सुरेन्द्र जैन धरसीवां

   सिलतरा स्थित एसकेएस इस्पात के विस्तारीकरण के लिए बुधवार को गजब की जनसुनवाई हुई जिसमें ग्रामीणों स्थानीय पत्रकारों को सूचना तक नही दी और फेक्ट्री कर्मी ग्रामीणों की भूमिका निभाते नजर आए।

    जानकारी के मुताबिक बुधवार को सिलतरा सांकरा मुरेठी के कुछ ग्रामीण व पंचो ओर स्थानीय पत्रकारों को पता चला कि सीएसआईडीसी भवन सिलतरा में कोई जन सुनवाई चल रही है खबर मिलते ही आसपास के गांवो के कुछ लोग पहुचे तो ज्ञात हुआ कि एसकेएस इस्पात के विस्तारीकरण की जनसुनवाई हो रही है जहां अधिकारी कुछ जनप्रतिनिधि तो है लेकिन ग्रामीणो की जगह फेक्ट्रियो के ही कर्मी दिखाई दिए।

      जिला पंचायत सदस्य हरिशंकर निषाद,सांकरा ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि पंच प्रमोद शर्मा,सिलतरा के कुछ पंचगण एवं,क्रांति सेना के कार्यकर्ता जुग्गु आदि ने बढ़ते ओधोगिक प्रदूषण और ओधोगिक क्षेत्र की सड़कों पर अंधकार को लेकर विरोध दर्ज कराया।

      जिला पंचायत सदस्य हरिशंकर निषाद व सिलतरा ग्राम पंचायत के पंच विजय वर्मा  ने कहा कि फेक्ट्री के विस्तारीकरण की जनसुनवाई की कोई सूचना न उन्हें मिली न ग्रामीणों को फेक्ट्री वाले अधिकारियों की मिलीभगत से यहां औपचारिकता निभा रहे थे जब वह खबर लगते ही यहां पहुचे तो ग्रामीणो की जगह कुछ फेक्ट्री कर्मी ही ग्रामीणों की भूमिका निभा रहे थे स्थानीय ग्रामीण उधोगो के प्रदूषण से हलाकान हैं वहां निर्धारित से कम पेमेंट पर काम कराया जाता है सामुदायिक विकास के काम होते निहि इसके बाबजूद फेक्ट्री विस्तार की जनसुनवाई मनमाने ढंग से की जा रही थी।

    उधोग ओर इस्पात भूमि नही करते सामुदायिक विकास के काम, प्रमोद

    ग्राम पंचायत सांकरा के सरपंच प्रतिनिधि पंच प्रमोद शर्मा ने कहा कि ओधोगिक क्षेत्र में चारों तरफ सड़को पर अँधेरा छाया रहता है सडक़ बत्ती जलती नही हैं सड़को पर काली धूल उड़ती रहती है प्रदूषण  कम नही होता इसके बाबजूद विस्तारीकरण की प्रक्रिया चल रही है उन्होंने कहा कि फेक्ट्रियो का विस्तार ग्रामीणों ओर ग्रामीण जनप्रतिनिधियों की सहमति के बाद ही हो और ग्रामीणों की हर समस्या सर्वप्रथम हल की जाए।


(पर्यावरण विभाग के अधिकारियो की मनमानी के खिलाफ मंत्री से मिलेंगी विधायक)

   इधर अधिकारियों की सांठगांठ से जनसुनवाई की औपचारिकता को देख विधायक    श्रीमती अनीता योगेंद्र शर्मा भी खासी नाराज हैं और उन्होंने इस मामले को लेकर मंत्री से मिलने का मन बना लिया हैं                 विधयक.श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा कि उरला सिलतरा छेत्र में कई उद्योग विस्तारीकरण में लगे हुए है ऐसे में विस्तारीकरण छेत्र में जन सुनवाई जरुरी रहता है बुधवार को एस के एस इस्पात कंपनी के विस्तारीकरण पर सिलतरा के पास स्थित सी एस आई डी सी के भवन में जनसुनवाई हुई जनसुनवाई के पंचायतो के प्रतिनिधियों ने

पंचायतो के विकास और मजदूरी जैसे कई मुद्दों पर विरोध दर्ज कराया ..सिलतरा छेत्र में एस के एस इंडस्ट्रीस के विस्तारीकरण के लिए बुधवार को पर्यवरण विभाग द्वारा जनसुनवाई का आयोजन किया गया जनसुनवाई में पर्यावरण संरक्षण मंडल के अधिकारी के साथ रायपुर ए डी एम और पुलिस विभाग के अधिकारी दल बल के साथ मौजूद रहे..जनसुनवाई के दौरान स्थानीय स्तर पर छेत्र के पंचायतो के जनप्रतिनिधियों  के साथ धरसींवा विधायक अनीता शर्मा ने कंपनी और अधिकारियो को चेतावनी दी है की पहली प्राथमिकता गाँवो के विकास और काम करने वालो की मजदूरी हो ..इस मुद्दे पर जनप्रतिनिधियों ने कंपनी के विस्तारीकरण का विरोध जताया साथ ही सी एस आर मद से कई वर्षो से पंचायतो में विकास कार्य नहीं होने की बात कही ...स्थानीय विधायक ने भी कहा की उद्योग प्रबंधन और अधिकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की उपेक्षा ना करे बल्कि विकास के साथ काम करने वालो को बराबर मजदूरी और स्थानीय को रोजगार में प्राथमिकता दे ..विधायक अनीता शर्मा ने कहा की वे उद्योग लगने के पक्ष में है पर छेत्र का विकास पहली प्राथमिकता है स्ताहनीय को रोजगार,उचित पारश्रमिक,और पंचायतो का विकास हो इस पर उद्योग प्रबंधन कार्य करे और अधिकारी भी केवल एकपक्षीय बात ना करे जनता किसी की दुश्मन नहीं है पर्यावरण संरक्षण मंडल के अधिकारी तो आँख बंद कर बैठे है रात्रि में कभी आकर सिलतरा छेत्र में देखे की कितना धूल और प्रदुषण रहता है  उन्होंने ये भी कहा की सरकार के नियमो का पालन हो और और अधिकारी उनका पालन कराये इससे स्थानीय लोगो को रोजगार और छेत्र का विकास हो सकेगा .उद्योग के अंतर्गत आने वाले प्रभावित गाँवो के जनप्रतिनिधियों के साथ जनता ने भी स्थानीय लोगो को रोजगार के साथ कलेक्टर दरपर पारिश्रमिक देने की मांग जनसुनवाई में की है जिला पंचायत सदस्य राकेश ने कहा की इस छेत्र में एस के एस के द्वारा ना विकास किया गया और ना प्रदुषण कम किया गया छेत्र के लिए उनकी इंडस्ट्री बेकार है उनसे स्थानीय को कोई फायदा नहीं मिल पा रहा है परसतराई के सरपंच हेमंत वर्मा ने कहा की विस्तार का विरोध नहीं है पर सी एस आर के पैसे का उपयोग गाँवो के विकास में हो इस पर ध्यान देने की जरुरत है ...ग्रामीण गोपी साहू ने कहा की उद्योग प्रबंधन केवल अपना फायदा ना देखे ग्रामीणों को विकास और रोजगार मिले इस परध्यान दे..इस सम्बन्ध में विधायक अनीता शर्मा विभागीय मंत्री और अधिकारियो से भी मुलाकात करेंगे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads