अभनपुर क्षेत्र के नवीन प्राथमिक क़ृषि शाख सहकारी समिति के धान खरीदी केंद्रों में नही हुई तैयारियां - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

अभनपुर क्षेत्र के नवीन प्राथमिक क़ृषि शाख सहकारी समिति के धान खरीदी केंद्रों में नही हुई तैयारियां

 अभनपुर क्षेत्र के नवीन प्राथमिक क़ृषि शाख सहकारी समिति के धान खरीदी केंद्रों में नही हुई तैयारियां 


अभनपुर

नवीन प्राथमिक क़ृषि शाख सहकारी समिति सुन्दरकेरा में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था का जिला कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष रतिराम साहू ने निरिक्षण किया | श्री साहू ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार आज 27 नवम्बर को किसानो को धान बेचने के लिए टोकन जारी करना था लेकिन संस्था के विनिर्दिष्ट अधिकारी ए. एल. गुप्ता कि लापरवाही उदासीनता के चलते एक भी किसानों को टोकन जारी नहीं हो सका महीनों पूर्व मात्र पुराने चबूतरा का लोकार्पण कराने में ही मशगूल रहे जबकि संस्था में करीब तीन चार सौ किसान अपने पंजीयन जमा कर टोकन लेने दिनभर भटकते रहे लेकिन सम्बंधित अधिकारीओं ने किसानों को आज मिलने वाले टोकन पर कोई सुध नहीं लीए | इस नवीन संस्था में ना ही कोई सॉफ्टवेयर कि व्यवस्था कि गई और ना ही पर्याप्त कर्मचारी की व्यवस्था हैं | अचानक बेमौसम बारिश होने पर किसानों के धान की सुरक्षा का भी कोई उपाय नहीं किया गया हैं | स्टॉक किये गए धान को ढकने के लिए फटी पुरानी पालीथीन हैं जिससे धान का सुरक्षा कर पाना संभव नहीं हैं किसानों के लिए ना ही पेयजल की व्यवस्था हैं और ना ही छाँव की व्यवस्था हैं |

          श्री साहू ने कहा कि नवीन संस्था तो बना दी गई हैं लेकिन इस नवीन संस्था में अपना कोई व्यवस्था नहीं हैं वही पुरानी सोसायटी पर ही निर्भर हैं | सोसायटियों में निर्वाचित संचालक मण्डल सदस्यों को उनके अपने अधिकारो से वंचित कर अलग-थलग कर अधिकारीयों कर्मचारियों कि समिति बना दी गई हैं जिससे निर्वाचित संचालक सदस्यों में काफ़ी आक्रोश हैं | इस नवीन संस्था के लोकार्पण कार्यक्रम में निर्वाचित सदस्यों को किसी प्रकार से कोई जानकारी भी नहीं दी गई  हैं | उप-पंजीयक द्वारा सवैधानिकता से हटकर रोज नये-नये आदेश के चलते भी संस्था की व्यवस्था प्रभावित हो रही हैं

  इस निरिक्षण के समय संचालक मण्डल के सदस्य गोपाल साहू, मिलेश वर्मा, खोरबाहरा साहू,  के अलावा क्षेत्र के किसान तिलक साहू, टिकेंद्र यादव, हरीश साहू, पप्पू साहू, महेन्द्र वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे |

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads