दुःखद घटना
नहर में दिखी तैरती हुई लाश,मौके पर पहुंचे ग्रामीण,जांच में जुटी पुलिस
बुधवार, 25 नवंबर 2020
Edit
कंहारपुरी के पास नहर में दिखी तैरती हुई लाश,मौके पर पहुंचे ग्रामीण,जांच में जुटी पुलिस
अभिमन्यु नेताम,कुरुद
धमतरी जिले के कुरुद थाना इलाके के कंहारपुरी गांव के पास नहर में आज सुबह आसपास के लोगों ने एक अज्ञात लाश नहर में तैरते हुए देखा। जिसके बाद इलाके में लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गयी।
बताया जा रहा है की लाश को आस पास के ग्रामीणों के सहयोग व पुलिस स्टाप द्वारा बाहर निकाला गया। मृतक का शिनाख़्त भूपेंद्र साहू पिता स्व.रविन्द्र साहू के रूप में हुआ। जो कि बानगर का रहने वाला है।
मिली जानकारी अनुसार बीते रात लड़के का किसी के साथ झगड़ा हुआ था..जिसके बाद पुलिस हत्या के एंगल से भी जांच की जा रही..फिलहाल कुरुद थाना प्रभारी रामनरेश सिंह सेंगर,स्टाफ मौके पर पहुँच जांच में जुटी है।
Previous article
Next article
