क्या आप कार से ज्यादा की कीमत पर कार का नंबर खरीद सकते हैं? - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

क्या आप कार से ज्यादा की कीमत पर कार का नंबर खरीद सकते हैं?

क्या आप कार से ज्यादा की कीमत पर कार का नंबर खरीद सकते हैं?



 क्या आप कार से ज्यादा की कीमत पर कार का नंबर खरीद सकते हैं? यह सुनने में अजीब लगे, लेकिन गुजरात के एक ट्रांसपोर्टर ने इस बात को सच कर दिखाया है।

दुनियाभर में जेम्स बॉन्ड के करोड़ों फैन हैं, लेकिन गुजरात के एक फैन ने सबको आश्चर्यचकित कर दिया है। इनका नाम है आशिक पटेल। पेशे से ट्रांसपोर्टर आशिक ने जेम्स बॉन्ड के नंबर प्लेट के लिए कुछ ऐसा कदम उठाया, जिसने अहमदाबाद में इतिहास रच दिया। देशभर में इनकी चर्चा हो रही है।

हाल ही आशिक पटेल ने एक नई टोयोटा फॉर्च्यूनर खरीदी। आशिक जेम्स बॉन्ड सीरीज के बहुत बड़े फैन हैं, वो चाहते थे कि उन्हें 007 नंबर ही मिले। इस नंबर के कई और भी दावेदार थे, ऐसे में उन्होंन आरटीओ से संपर्क किया।

इसके बाद नंबर की बोली लगी और उन्हें 34 लाख रुपये में यह नंबर मिल गया। उनकी गाड़ी की कीमत, नंबर की कीमत से बस थोड़ी ही ज्यादा यानी 39.5 लाख रुपये थी। अब तक अहमदाबाद आरटीओ में इतनी बड़ी बोली किसी भी नंबर के लिए नहीं लगी है।

आरटीओ अधिकारियों के मुताबिक 23 नवंबर की आधी रात 007 नंबर के लिए बोली लगनी शुरू हुई। उस दौरान बोली का मूल्य महज 25 हजार रुपये था। इस बीच आशिक और एक अन्य वाहन मालिक में तेज बोली लगने लगी। कुछ ही घंटों में ये बोली 25 लाख तक पहुंच गई। यह देखकर सब भौंचक रह गए। बाद में दूसरे शख्स इस बोली से पीछे हट गया और रात 11.53 पर आशिक ने 34 लाख की बोली लगाकर नंबर अपने नाम कर लिया। उनके वाहन का नंबर अब GJ01WA007 होगा।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads