युवक ने खुद को लगाई आग,मौत
युवक ने खुद को लगाई आग,मौत
सुरेन्द्र जैन,धरसींवा
सांकरा में एक 19 वर्षीय युवक ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा ली इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक सांकरा आजाद चौक ले समीप रहने वाले एक फैक्ट्री श्रमिक मेहनत मजदूरी से अपना परिवार चलाते है एवं उनकी पत्नी मितानिन का काम करती है मेहनत मजदूरी से किसी तरह अपना घर परिवार चलाने वाले इस दंपति के युवा पुत्र को कुछ नशेड़ी आवारा किस्म के लड़कों की कुसंगति मिल गई और वह राह से भटक गया ।
कल दोपहर अचानक वह घर मे अपने रूम में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर आग लगा ली दरवाजा तोड़कर बमुश्किल आग बुझाई लेकिन तब तक वह अस्सी फीसदी से अधिक जल चुका था उपचारार्थ उसे रायपुर ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
नशेड़ी लुटेरे अच्छे परिवार के बच्चो को भी बिगाड़ रहे
जानकारी के मुताबिक कुछ नशेड़ी ओर आये दिन लूटपाट करने वाले लड़को की टीम बहुत सक्रिय है और वह अच्छे परिवारों के बच्चो को भी नशे की गिरफ्त में ले जा रहै हैं इससे इस तरह की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं
