मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने किया वेबसाइट का लोकार्पण - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने किया वेबसाइट का लोकार्पण

 छत्तीसगढ़ स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 आनलाईन प्रतियोगिता का आयोजन



मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने किया वेबसाइट का लोकार्पण

नागरिक घर बैठे पाएंगे आकर्षक इनाम

आरंग

 छत्तीसगढ़ विगत दो वर्षों से स्वच्छता के क्षेत्र में देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाला राज्य बना हुआ है। इस वर्ष भी कोरोना काल के कठिन समय में स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में फिर से अपना स्थान बरकरार रखने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागियों और नागरिकों के लिए आज नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डाॅ. शिवकुमार ने www.1CG.in वेबसाइट का लोकार्पण किया। इस प्रतियोगिता में नागरिक घर बैठे ही अपनी रुचि के अनुसार प्रतियोगिताओं में भाग लेकर आकर्षक इनाम पाएंगे। नगरीय निकाय विकास मंत्री डाॅ. डहरिया ने वेबसाइट के लोकार्पण उपरांत सभी प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे प्रतियोगिता में भाग लेकर एक बार फिर से राज्य को स्वच्छता में नंबर वन बनाने में अपना योगदान अवश्य दें। आपकी जीत के साथ छत्तीसगढ़ फिर से बनेगा स्वच्छ सर्वेक्षण 21 में नंबर वन बन पाएगा। वेबसाइट को ओपन कर नागरिकगण ड्राइंग प्रतियोगिता, संगवारी नाचा प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, स्वच्छता चैम्पियन, स्वच्छ स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल, होटल, बाजार, मोहल्ला प्रतियोगिता, स्वच्छ संस्थान प्रतियोगिता, हमर बानी-हमर गोठ जैसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। नगरीय निकाय प्रशासन द्वारा कोविड-19 महामारी के दौर में स्वच्छता के क्षेत्र में योगदान देने वाली शासकीय, गैर शासकीय संस्थाओं, एनजीओ, स्व. सहायता समूहों आदि को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सम्मानित भी किया जाएगा।


Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads