राजस्व पटवारी संघ जिला शाखा गरियाबंद ने की जिला कलेक्टर से सौजन्य मुलाकात
राजस्व पटवारी संघ जिला शाखा गरियाबंद ने की जिला कलेक्टर से सौजन्य मुलाकात
गरियाबंद
राजस्व पटवारी संघ जिला गरियाबंद के जिला प्रतिनिधि मण्डल ने आज गरियाबंद जिला के नव पदस्थ कलेक्टर श्री नीलेश क्षीरसागर से सौजन्य मुलाकात की साथ ही पटवारी संघ की 10 सूत्रीय लंबित समस्याओं से कलेक्टर महोदय को अवगत कराया गया लंबित समस्याओं में मुख्य समस्याएं वेतन विसंगति क्रमोन्नति स्थाईकरण पासबुक सेवा पुस्तिका संधारण आदि शामिल है । जिलाध्यक्ष दानी सिंह ठाकुर द्वारा बताया गया कि हमारी समस्याओं को कलेक्टर महोदय ने गंभीरता से लेते हुए अपने टी एल एजेंडा में शामिल करते हुए 1 माह के भीतर सभी समस्याओं का निराकरण करने का आशवासन दिए है आज ज्ञापन सौपने वाले में जिलाध्यक्ष दानी सिंह ठाकुर वरिष्ठ पटवारी श्री मनोज खरे कोषाध्क्ष नरेंद्र साहू संयोजक रविन्द्र सिन्हा सचिव पैनेंद्र साहू उपाध्यक्ष ओमप्रकाश ठाकुर, मनोज कंवर जिला कार्यकारिणी के सदस्य झामन यादव राकेश ठाकुर शिव धुव्र तहसील अध्यक्ष छुरा प्रवीण उइके , राकेश साहू राजिम, नरेश धुव्र मैनपुर भानु सोरी देवभोग तेजराम नागेश गरियबंद एवं जिले के अन्य पटवारी साथी उपस्थित थे।
