देखे वीडियो.. नवीन धान खरीदी केंद्र खोलकर कांग्रेस सरकार सिर्फ वाहवाही लूटने का काम कर रही है--उमेश यादव,प्रसन्न शर्मा
नवीन धान खरीदी केंद्र खोलकर कांग्रेस सरकार सिर्फ वाहवाही लूटने का काम कर रही है--उमेश यादव,प्रसन्न शर्मा
नवीन धान खरीदी केंद्र खोलने में जमीन से सैकड़ो पौधों को किया उखाड़ा
देखे वीडियो
अभनपुर
भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव एवं वरिष्ठ पार्षद प्रसन्न शर्मा ने आज नवीन सोसाइटी पटेवा के धान खरीदी केंद्र की तैयारियों का जायजा लेने के बाद संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि नवीन सोसाइटी गठन एवं तात्कालिक धान खरीदी केंद्र बनाया जाना अव्यवहारिक है क्योंकि जिस क्षेत्र को चिन्हाकित किया गया है वहां वर्तमान में कोई भी सुविधा नहीं है ना ही कोई खरीदी संबंधी कोई पक्का निर्माण कार्य हुआ है किसान अगर उस खरीदी केंद्र में अपना धान विक्रय करने जाएगा तो उसे अपनी उपज को वहां रखने के लिए खुद का पॉलिथीन जमीन पर बिछाने के लिए लेकर जाना होगा बारिश की स्थिति में उन्हें ऊपर ढकने के लिए भी पॉलिथीन की व्यवस्था स्वयं करनी होगी तौलाई कटाई के बीच अगर किसान के उपज जमीन पर गिरता है तो किसान उसको वापस उठा नहीं सकेगा क्योंकि नीचे सिर्फ मुरूम डाला गया है नवीन सोसाइटी के लिए चिन्ह अंकित स्थल छत्तीसगढ़ शासन वन विभाग के हरिहर छत्तीसगढ़ योजना के तहत 4.70 हेक्टेयर पर लगाए गए नर्सरी का क्षेत्र है जिसमें वर्ष 2017-18 में 2115 पौधारोपण किया गया था इस स्थल पर ही धान खरीदी केंद्र बनाया जा रहा है जिसके लिए पेड़ों को काटा गया है एवं कुछ पेड़ों को जेसीबी के माध्यम से अन्य जगह शिफ्ट किया गया है शिफ्ट किए गए अधिकांश पेड भी महज 15 दिन में मर गए हैं विभागीय कर्मचारी वन विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में पेड़ों को शिफ्ट करना बता रहे हैं तथा एक भी पेड़ काटे जाने से इंकार कर रहे हैं जबकि वर्तमान में उक्त क्षेत्र में 2115 के आधे भी पेड जीवित नहीं है नवीन सोसाइटी निर्माण इसलिए भी अव्यावहारिक है कि संबंधित 4 ग्राम पटेवा चिपरीडिह दुलना एवं कुर्रा के किसान वैसे भी अपनी उपज मालवाहक से लाते हैं तो पटेवा और सोसाइटी नवापारा के बीच कोई खास दूरी नहीं है अतः किसानों को भाड़ा उतना ही देना पड़ेगा तथा 1 दिसंबर से जहां धान खरीदी होना है एवं 27 नवंबर से किसानों को टोकन मिलना है उसके लिए भी नवीन सोसाइटी में कर्मचारियों की व्यवस्था नहीं हो पाई है तथा अभी तक शासन द्वारा खरीदी केंद्रों पर बारदाना उपलब्ध नहीं कराया गया है जबकि इस वर्ष किसानों का धान सरकार एक महीने बाद खरीदी शुरू कर रही है ऐसी स्थिति में अपने आपको किसान हितेषी कहने वाली कांग्रेस सरकार सिर्फ वाहवाही लूटने का काम कर रही है।


