*महिला समूह से भेंटकर जाना सेनेटाईजर निर्माण की कार्यविधि*
*राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डाॅ. नायक ने किया पनचक्की वनधन केन्द्र एवं सारूडीह चाय बागान का निरीक्षण*
*महिला समूह से भेंटकर जाना सेनेटाईजर निर्माण की कार्यविधि*
*डाॅ. नायक ने महुआ सेनेटाईजर बनाने वाली सिनगी महिला समूह की कार्यो की खूब सराहना*
*सारूडीह बागान का मुआयना करते हुए डाॅ. नायक ने कहा यह छत्तीसगढ़ का असम है*
*चाय बगान में कार्यरत समूह की महिलाओं को अच्छे कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया*
जशपुरनगर
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. किरणमयी नायक ने आज जशपुर के पनचक्की वन धन केंद्र एवं सारुडीह चाय बागान का निरीक्षण किया। डाॅ. नायक ने पनचक्की वन धन केन्द्र में सिनगी स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित किए जा रहे महुआ सेनेटाईजर का अवलोकन करते हुए निर्माण प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने सिनगी महिला समूह की महिलाओं से सेनेटाईजर निर्माण में उनकी कार्यो एवं उनके होने वाली आमदनी के बारे में विवरण ली। महिला समूह ने डाॅ. नायक को महुआ से सेनेटाईजर निर्माण प्रक्रिया की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा लाॅकडाउन के दौरान अप्रैल माह से सेनेटाईजर का निर्माण किया जा रहा है एवं अब तक उन्होनें लगभग 18 लाख रूपए का सेनेटाईजर शासकीय संस्थाओं सहित व्यवसासियों को विक्रय किया है। जिससे उन्हें लगभग 12 लाख रूपए का लाभ हुआ है। समूह की महिलाओं द्वारा उन्हें मधुकम सेनेटाईजर भेंट किया। डाॅ. नायक ने महिलाओं की इस कार्य से प्रभावित होते हुए उनके कार्यो की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह जिले में महिला सशक्तिकरण का एक अच्छा उदाहरण है।
इस दौरान डाॅ. नायक ने सारूडीह के चाय बागान का भी निरीक्षण किया। बागान का मुआयना करते हुए डाॅ. नायक ने इसे छत्तीसगढ़ का असम की उपाधि दी। उन्होनें बागान में कार्य करने वाली मधु तिर्की से उनके कार्यो एवं पत्तियों से ग्रीन टी तथा नार्मल चायपत्ती निर्माण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। मधु ने बताया कि चाय बागान 20 एकड़ में फैला हुआ है जहां 2 महिला समूह की 20 महिलाएं कार्य करती है। उन्होनें बताया कि गत वर्ष उन्होंनें लगभग 10 लाख रूपए का चाय पत्ती का निर्माण किया था जिसका विक्रय उनके द्वारा किया जा रहा है। साथ ही यहां बागान में प्रतिवर्ष हजारों पर्यटक घूमने आते है। पिछले वर्ष जिससे उन्हें लगभग डेढ़ लाख रूपए की आमदनी हुई थी। डाॅ. नायक ने महिलाओं की कार्य की प्रशंशा करते हुए उन्हें अच्छे से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर शासकीय अधिवक्ता सुश्री शमीम रहमान, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री अजय शर्मा, तहसीलदार श्री लक्ष्मण राठिया, मनोज सागर यादव सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

