आर्दश ग्राम पंचायत सांकरा(नगरी) में मितानिन सम्मान कार्यक्रम - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

आर्दश ग्राम पंचायत सांकरा(नगरी) में मितानिन सम्मान कार्यक्रम

  आर्दश ग्राम पंचायत सांकरा(नगरी) में मितानिन सम्मान कार्यक्रम 


जयलाल प्रजापति, सिहावा-नगरी

 जनपद पंचायत नगरी के महिला बाल विकास समिति के सभापति एवं सांकरा जनपद सदस्य सुलोचना साहू जी.सरपंच शशी ध्रुव जी. उपसरपंच पारस  साहू.ग्रामीण विकास समिति  अध्यछ हेमलाल साहू. एमटी हेमलता साहू के अतिथ्य में सम्पन्न हुआ. जिसमें मितानिनों को साडी व फल देकर सम्मान किया गया उक्त अवसर पर  सरपंच शशी ध्रुव  ने मितानिनो के निस्वार्थ सेवा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि  इनकी सेवा  मूल्य है जिसके कारण आज ग्राम सांकरा बेहत्तर है कोरोना काल में भी इनकी सेवाभाव अतुलनीय है सभा के मुख्य अतिथि  सुलोचना साहू जनपद सदस्य द्वारा कहा गया कि मितानिनो के दवा पेटी में जादू है इन मितानिनो की सेवा पर हमें गौरव है  कोरोना काल में गाली खाकर भी मानवता के सेवा दे रहे है इन सब की सेवा को नमन किया गया  है सभा में मितानिन हेमलता सोम द्वारा गीत के माध्यम से मितानिनो के कार्य पर प्रकाश डाल कर दवा पेटी में जादू गीत गाया गया. उक्त अवसर पर ग्राम पंचायत सांकरा के समस्त  मितानिनो पंचगणों व ग्रामवासी उपसि्थत रहे!

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads