पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए स्वयंसेविका रितु यादव का हुवा चयन
पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए स्वयंसेविका रितु यादव का हुवा चयन
राजिम
नगर के शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की स्वयंसेविका रितु यादव का चयन पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर आगरा के लिए हुआ है। यह शिविर 24 नवंबर से 4 दिसंबर तक संचालित होगी इस शिविर में चयनित स्वयंसेवको को 26 जनवरी को राजपथ पर राष्ट्रपति को सलामी देने का अवसर प्राप्त होगा। महाविद्यालय में चयन होकर रितु ने जिला स्तरीय स्पर्धा में और विश्वविद्यालय के स्तर में 5 जिलों से आए प्रतिभागियों को कड़ी टक्कर देते हुए आगरा के लिए चयनित हुई।
चयन शारीरिक स्फूर्ति परेड एवं ड्रील तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के आधार पर हुआ।
24 नवंबर को विश्वविद्यालय में कुलपति से मुलाकात की पश्चात छत्तीसगढ़ टीम के साथ वह आगरा के लिए रवाना हुई। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.गंधेश्वरी सिंह ने हर्ष जताते हुए कहा कि यह महाविद्यालय और नगर के लिए गौरव की बात है की रितु का चयन पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है। एवं उसके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही रा.से.यो. के राज्य सम्पर्क अधिकारी डॉ.समरेंद्र सिंह, विश्वविद्यालय कार्यक्रम समन्वयक सुश्री नीता बाजपेयी, जिला संगठक टी. एल. सोनवानी, जनभागीदारी अध्यक्ष गिरिश राजानी, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. समीक्षा चंद्राकर , प्रोफेसर सोनिता सत्संगी,एम एल वर्मा , गोवर्धन यदु, धनश्याम यदु, लेफ्टिनेंट दुष्यंत कुमार ध्रुवा एवं समस्त महाविद्यालय परिवार ने शुभकामनाएं दी।
