चोरी की नीयत से घर में घुसने वाला धरा गया - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

चोरी की नीयत से घर में घुसने वाला धरा गया

 चोरी की नीयत से घर में घुसने वाला धरा गया



करेली पुलिस ने किया गिरफ्तार

  

राजेंद्र साहू,मगरलोड

 धमतरी जिले के करेली बड़ी पुलिस ने चोरी के नियत से घर मे घुसने वाले युवक को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया। करेली बड़ी चौकी प्रभारी लल्ला सिंह राजपूत ने बताया कि प्रार्थी टीका राम साहू पिता इंदल साहू ग्राम भेंडरी मौहवापारा निवासी के यहाँ 26 नवंबर गुरूवार की रात्रि 10 बजे एक व्यक्ति दीवाल फांदकर घर के अंदर चोरी की नीयत प्रवेश किया था। 

जिसे घर वालों ने पकड़कर रखने की सूचना चौकी को दी ।  तत्काल  पेट्रोलिंग में निकले प्रधान आरक्षक दीनू मार्कण्डेय स्टाफ के साथ पहुँचे।आरोपी उपेश कुमार यादव पिता गणराज  कुरूद पुराना बाजार चौक के विरूद्ध धारा 457 भादवि अपराध पंजीबद्ध कर रिमांड में भेज दिया गया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads