दुःखद घटना
करेली बड़ी में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बुधवार, 25 नवंबर 2020
Edit
करेली बड़ी में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
राजेंद्र साहू मगरलोड
करेली बड़ी में अधेड़ ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली । करेली बड़ी चौकी प्रभारी लल्ला सिंह राजपुत ने बताया कि करेली बड़ी निवासी सतीश साहू पिता पन्ना साहू उम्र 50 वर्ष ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक 23 नवंबर की रात 7 बजे घर से बिना किसी को बताए निकला था ।
मंगलवार सुबह शमशान घाट नर्सरी भोथाबाट के बबूल पेड़ में प्लास्टिक रस्सी पर लाश लटकी मिली। परिजनों के मुताबिक मृतक सतीश साहू पेट दर्द व अन्य बीमारी से ग्रसित था। इससे पहले वह दो बार और आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर पंचनामा पीएम पश्चात शव परिजनों को सौप दिया ।
Previous article
Next article
