नवरंगपुर ओडिसा सीमा से पिकअप में 56 बोरी धान पार करते एसपी द्वारा तैनात टीम ने झिरिपानी चौक के पास दबोचा - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

नवरंगपुर ओडिसा सीमा से पिकअप में 56 बोरी धान पार करते एसपी द्वारा तैनात टीम ने झिरिपानी चौक के पास दबोचा

 नवरंगपुर ओडिसा सीमा से पिकअप में 56 बोरी धान पार करते एसपी द्वारा तैनात टीम ने झिरिपानी चौक के पास दबोचा



गरियाबंद 

 नवरंगपुर सीमा पर बने खोखसरा व केंदुबन्द चेक पोस्ट में तैनात जवानों के आंख में धूल झोंक कर दोनों के बीच मौजूद कच्ची सड़क से केंदुबन का धान तस्कर रविवार की शाम धान पार कर रहा था।तस्करो को  लगातार दबोच रही एसपी भोजराम पटेल की टीम ने फिर एक बाए चालाक तस्कर को दबोच लिया।पिकअप क्रमांक सीजी 23 0150 में ओडिसा के कदलिमूडा से 56 पैकेट धान भर कर लाया रहे वाहन चालक दिनेश यादव ने पुलिस को बताया कि केंदुबन के निरंजन के कहने पर वह धान लेकर आता है।टीम ने पकड़ कर स्थानीय पुलिस को कार्यवाही के लिए सुपुर्द कर दिया है।उपनिरीक्षक एफ एल महिलांगे ने आवष्यक कार्यवाही करने की बात कही है। पहले भी धरा गया था, पर झूठी आरोप लगाकर निकल गया-इससे पहले निरंजन की गाड़ी केंदुबन चेक पोस्ट के पास इसी तरह धान तस्करी करते 8 दिसम्बर की आधी रात को धरा गया था,पर उस बार पकड़ने वाले पुलिस के जवान पर 9 हजार लूट करने का आरोप मढ़ दिया, कोटवार व पटेल को गवाही बनाकर एसडीएम के समक्ष लिखित शिकायत कर दिया था।पुलिस पर दबाव बना कर लगातार धान का खेप उड़ीसा से ला रहा था।एसपी पटेल को इसकी सूचना मिल रही थी,जिसके बाद इस तस्कर पर नजर रखने स्पेशल टीम के जवानों को लगा दिया गया था।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads