प्रशासन
गरियाबंद 06 दिसम्बर 2020
देवभोग और मैनपुर क्षेत्र के उपार्जन केन्द्रों में होगी मक्के की खरीदी कलेक्टर ने की धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा
रविवार, 6 दिसंबर 2020
Edit
रकबा समर्पण करायें और धान भण्डारण पर करें कार्यवाही - कलेक्टर
देवभोग और मैनपुर क्षेत्र के उपार्जन केन्द्रों में होगी मक्के की खरीदी
कलेक्टर ने की धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा
गरियाबंद 06 दिसम्बर 2020
कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज अधिकारियों की बैठक में धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से अनुविभाग/विकासखण्ड स्तर के अधिकारियों, एसडीएम, तहसीलदार, समिति प्रबंधकों और केन्द्र प्रभारियों से व्यवस्था की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि जिले में पांच एकड़ रकबा से छोटे किसानों का धान खरीदी पश्चात रकबा समर्पण कराई जाए। उन्होंने सभी एसडीएम और समिति प्रबंधकों को रकबा समर्पण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। रकबा समर्पण पश्चात इसका आॅनलाईन एन्ट्री भी कराई जाए। किसानों से रकबा समर्पण कराने में किसी प्रकार के कोताही अक्षम्य होगी। इसके लिए संबंधित एसडीएम, समिति प्रबंधक, उपार्जन केन्द्र प्रभारी और नोडल अधिकारी पर जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। कलेक्टर ने उपार्जन केन्द्रों में पर्याप्त बारदानें की व्यवस्था सुनिश्चित करने सभी एसडीएम और खाद्य अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि एसडीएम टीम बनाकर शासकीय उचित मूल्य दुकान की सभी बारदाना जमा कराये। इसी प्रकार खाद्य अधिकारी राईस मिलर्स से बारदाने की व्यवस्था कराये। यदि राईस मिलर्स बारदाने उपलब्ध कराने में असमर्थता व्यक्त करे तो, संबंधित राईस मिल को सील कर दिया जाए। कलेक्टर ने खलिहानों या निजी भवनों में धान के अधिक मात्रा में भण्डारण पर नजर रखने और कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। विगत वर्ष जिन लोगों पर कार्यवाही हुई थी, उन पर भी नजर रखे। उन्होंने अवगत कराया कि धान उपार्जन केन्द्रों में विशेषकर देवभोग व मैनपुर क्षेत्र के केन्द्रों में मक्का की खरीदी भी किया जाना है। मक्का खरीदी पश्चात भण्डारण, परिवहन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्था हेतु डीएम नान को निर्देशित किया है। कलेक्टर ने कहा कि मक्का बिक्री के लिए पंजीयन हेतु छुटे किसानों का सूची बनाई जाए। ऐसे किसानों के लिए शासन से अनुमति ली जाएगी। धान के अवैध परिवहन करते पकड़े गये वाहनों को छोड़ने के पहले जिला कार्यालय के संज्ञान में लायी जाए। परीक्षण पश्चात ही वाहन छोड़ी जाए। नोडल अधिकारी उपार्जन केन्द्र भ्रमण के दौरान बोरे में स्टेंसिल, स्टैक, ड्रेनेज व्यवस्था पर ध्यान देवे। अधिकारियों को अवगत कराया गया कि नये बारदानें में स्वच्छता मिशन के उपर स्टेंसिल लगना है। इसी प्रकार पहचान के लिए पीडीएस बारदाने पर दांयी ओर एक कोने में नीला कलर का मार्का लगाया जाना है। समिति प्रबंधक यह सुनिश्चित करे कि उपार्जन केन्द्रों में ड्रेनेज व्यवस्था ठीक हो, ड्रेनेज दो लेयर का होना चाहिए। इसके बाद ही धान का स्टैक बनाई जाए। बैठक में केन्द्र प्रभारियों और समिति प्रबंधकों को उनके दायित्वों से अवगत कराया गया, साथ ही कृषक पंजीयन, ऋण पुस्तिका के संबंध में जानकारी भी ली गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जे.आर. चौरसिया , सभी नोडल अधिकारी, खाद्य, सहकारिता एवं नान के अधिकारी उपस्थित थे।
Previous article
Next article
