मंदिरहसौद के बहानाकाड़ी में जमीन विवाद में युवक की सब्बल से वार कर हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

मंदिरहसौद के बहानाकाड़ी में जमीन विवाद में युवक की सब्बल से वार कर हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

 मंदिरहसौद के बहानाकाड़ी में जमीन विवाद में युवक की सब्बल से वार कर हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार



मंदिरहसौद

-मंदिरहसौद थाना अंतर्गत ग्राम बहानाकाड़ी में जमीन विवाद के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार आरोपी और मृतक की जमीन पास में लगी थी ,इसी जमीन को लेकर दोनों में आज विवाद हुआ उसके बाद आरोपी ने सब्बल से वार कर युवक की हत्या कर दी।मंदिरहसौद थाना प्रभारी राजेंद्र दीवान ने बताया कि सीआरपीएफ कैम्प के आगे चंदखुरी रोड में प्रभात चौधरी(उम्र 35 वर्ष) की हत्या कर दी गई है। आरोपी शत्रुघ्न कोसले ने सब्बल से वार कर उसे मौत के घाट उतारा है ।मृतक प्रभात मंदिरहसौद का रहने वाला था इसका सीआरपीएफ कैम्प के पास विक्की नाम से एक होटल है। मृतक मूलतः बिहार का रहने वाला है तथा 20 सालों से मंदिरहसौद में ही रहता था। घटनास्थल के पास आरोपी और मृतक का जमीन है,इसे लेकर दोनों के बीच आये दिन विवाद होता था। आज फिर इन दोनों के बीच कहासुनी हुई जिसके बाद शत्रुघ्न ने सब्बल से प्रभात चौधरी की हत्या कर दी ।घटना के तुरंत बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है ।ग्रामीणों ने बताया कि जमीन संबंधी विवाद इन दोनों के बीच में था। शत्रुहन कोसले का 20 साल पहले एक जमीन पर कब्जा है मृतक प्रभात ने इसके पीछे एक जमीन को 2 साल पहले खरीदा था। वह ढाबा बनाने के लिए जमीन को पटवा रहा था रास्ते के लिए आज फिर दोनों के बीच में कहासुनी हुई और विवाद इतना बढ़ गया कि शत्रुघ्न ने प्रभात की जान ही ले ली । मंदिरहसौद पुलिस ने आरोपी शत्रुघ्न को गिरफ्तार कर लिया है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads