छ.ग. राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष माननीय श्रीमती प्रभा दुबे द्वारा जिले में बाल अधिकारों के प्रभावी संरक्षण विषय पर चर्चा बच्चों को सुरक्षित रखने सभी विभाग आगे आयें -प्रभा दुबे अध्यक्ष , बाल अधिकार संरक्षण आयोग - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

छ.ग. राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष माननीय श्रीमती प्रभा दुबे द्वारा जिले में बाल अधिकारों के प्रभावी संरक्षण विषय पर चर्चा बच्चों को सुरक्षित रखने सभी विभाग आगे आयें -प्रभा दुबे अध्यक्ष , बाल अधिकार संरक्षण आयोग

 छ.ग. राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष माननीय श्रीमती प्रभा दुबे द्वारा जिले में बाल अधिकारों के प्रभावी संरक्षण विषय पर चर्चा बच्चों को सुरक्षित रखने सभी विभाग आगे आयें -प्रभा दुबे अध्यक्ष , बाल अधिकार संरक्षण आयोग 



गरियाबंद ,  

अपने एक दिवसीय गरियाबंद प्रवास पर पहुंची राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती प्रभा दुबे ने आज स्थानीय विश्राम गृह प्रदेश में बच्चों के विरुद्ध होने वाले अतिक्रमण से निपटने के लिए एक रणनीति बनाकर मुहिम चलाई जाने हेतु समीक्षा बैठक के माध्यम से कार्यवाही के लिए मार्गदर्शन व निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि प्रदेश में बच्चों के विरुद्ध हो रही घटनाओं की संख्या बढ़ रही है जो चिंताजनक है । इस हेतु समेकित बाल संरक्षण इकाई , बाल कल्याण समिति पुलिस प्रशासन , चाइल्ड हेल्प लाइन , महिला एवं बाल विकास विभाग को बेहतर कार्ययोजना बनानी होगी । इसी के साथ बच्चों के पुनर्वास की व्यवस्था करते हुए उन्हें शिक्षा की मुख्य धारा में लाना होगा |



 उन्होंने कृत कार्यवाही को प्रमुखता से प्रचारित करने को भी निर्देशित किया गया ।उन्होंने आश्वस्त किया कि बाल अधिकार संरक्षण आयोग भी उपस्थित रहेगा और हर प्रकार से सहायता करेगा । इसके साथ ही पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरणों में कृत कार्यवाही और राहत , चिकित्सकीय सहायता व मुआवजा राशि देने तथा अन्य बिंदुओं पर समीक्षा भी की । बच्चों के सर्वोत्तम हित में कार्य करने निर्देश दिए । इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती जगरानी एक्का , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर , जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री अनिल द्विवेदी व जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम , बाल कल्याण समिति एवं जेजेबी के सदस्यों सहित शिक्षा विभाग , स्वास्थ्य विभाग एवं समाज कल्याण विभाग , चाइल्ड लाइन 1098 के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहें ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads