नवोदय विद्यालय परीक्षा के लिए पंजीयन कराने की अपील - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

नवोदय विद्यालय परीक्षा के लिए पंजीयन कराने की अपील

 नवोदय विद्यालय परीक्षा के लिए पंजीयन कराने की अपील



अभनपुर 

 छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के ब्लाक अध्यक्ष अभनपुर बुद्धेश्वर बघेल व अन्य प्रमुख पदाधिकारीगण ओमप्रकाश सोनकला योगेश सिंह कन्हैय्या कंसारी शिवकुमार साहू टेकराम कंवर प्रशांत साहू रूपेश बंजारे राममिलन सोनवानी अतुल शर्मा टिकेश्वरी श्रेय मोतिमाला साहू टिकेश्वरी साहू मुकेश गायकवाड़ विनोद साहनी यशवन्त साहू कमलचंद साहू मनोज साहू ठाकुर राम कुर्रे ठम्मन कुर्रे रूमलाल साहू सुरेंद्र बंजारे  शीला ठाकुर ममता ठाकुर नीतू बंजारे ने संयुक्त रूप से शिक्षको व पालको से अपील की है कि केंद्र सरकार की  नवोदय विद्यालय समिति द्वारा संचालित विद्यालयों में कक्षा 6 वीं में भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा हेतु अधिक से अधिक आवेदन किया जाए।

आवेदन की प्रक्रिया के बारे में सभी संकुल समन्वयकों द्वारा सभी प्रधानपाठकों की बैठक लेकर जानकारी दी जा चुकी है।

किंतु आशानुरूप पंजीयन अभी नही हुवा है।

सभी शिक्षको से अनुरोध है यदि किसी विद्यालय में 30 बच्चे और 5 शिक्षक हैं तो प्रत्येक शिक्षक 6 बच्चों का पंजीयन कराने की जवाबदारी लें।

प्रधानपाठक द्वारा प्रमाणित करने की भी बाध्यता नही रखी गई है अतएव पालक स्वयं भी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते है।

चूंकि इस योजना अंतर्गत 80% ग्रामीण बच्चों को लाभ दिया जाता है पालको में अपेक्षाकृत जागरूकता का अभाव होता इसलिए शिक्षको की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है।

15 दिसम्बर अंतिम तिथि है 

शतप्रतिशत बच्चों को पंजीयन करने में अपना सहयोग प्रदान कर इस महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करेंगे ताकि अधिक से अधिक बच्चों को लाभ मिल सके।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads