*सचिवो ने की दो वर्ष परिवीक्षावधि पश्चात शासकीयकरण की माँग*
*धरसीवां में पंचायत सचिव संघ का अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू*
*सचिवो ने की दो वर्ष परिवीक्षावधि पश्चात शासकीयकरण की माँग*
सुरेन्द्र जैन/धरसीवां
छत्तीसगढ़ प्रदेश पंचायत सचिव के प्रान्तीय आव्हान पर सचिव संघ धरसींवा के समस्त सचिव अपने दो वर्ष परिक्षा अवधि पश्चात शासकीयकरण के माँग को लेकर 26 दिसम्बर, शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है,ज्ञात हो की विगत दिनों प्रान्तीय कार्यकारणी सदस्यों द्वारा माननीय टी.एस.सिंहदेव से बातचीत की गई जिसमें कोई सकारात्मक परिणाम नहीं आने से प्रदेश सचिव संघ शासकीयकरण करने के माँग पर अड़ गये और पूर्व अल्टीमेट के अनुसार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर ब्लाक मुख्यालय में सरकार के विरुद्ध अपना धरना प्रदर्शन जारी है,सचिवो ने अपने उद्बोधन में कहा कि जब तक सरकार हमारी माँग पुरा नहीं करते तब तक हड़ताल निरंतर जारी रखा जाएगा।आज धरना स्थल पर प्रमुख रूप से सचिव संघ धरसींवा के ब्लाक अध्यक्ष रतनचंद साहू,सचिव रमेश कुर्रे,कोषाध्यक्ष पवन खंडेल, अमर धनकर जिला अध्यक्ष रायपुर,मिडिया प्रभारी दिनेश ठाकुर के अलावा बड़ी संख्या में धरसीवां ब्लॉक के सचिव शामिल हुए।
