*सात ध्वज वाहकों के साथ निकली विशाल शोभायात्रा*
सांकरा में पूरे उत्साह के साथ मनाई जा रही सन्त शिरोमणी बाबा गुरु घांसीदास जयंती
*सात ध्वज वाहकों के साथ निकली विशाल शोभायात्रा*
सुरेन्द्र जैन/धरसीवां
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आज 25 दिसंबर को सांकरा में सन्त शिरोमणी बाबा गुरु घांसीदास जी की जयंती मनाई जा रही है समाज मे जयंती पर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
*विशाल शोभायात्रा*
सांकरा में सन्त शिरोमणी बाबा गुरु घांसीदास जयंती के पावन अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई जिसमें सात ध्वज वाहकों के साथ ही सिर में मंगल कलश लिए महिलाओं बड़ी संख्या में शोभायात्रा में शामिल हुई ।
शोभायात्रा जैतखाम चौक सतनामी बस्ती सांकरा से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुची।
*सभी जैतखाम पर ध्वज*
बाबा गुरुघांसीदास जयंती के पावन अवसर पर सांकरा के सभी जैतखाम पर ध्वजारोहण किया गया और बाबा गुरु घांसीदास जी की विशेष पूजा अर्चना की गई।
*जगह जगह स्वागत*
शोभायात्रा का जगह जगह जोरदार स्वागत किया गया सांकरा ग्रामपंचायत भवन के सामने छत्तीसगढ़िया क्रांति के बैनर तले अमरदास टण्डन ओर उनके साथियों ने शोभायात्रा का स्वागत किया वही उपसरपंच मनोज सायतोड़े के घर के सामने उनके परिजनों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।
कार्यक्रम में प्रगतिशील सतनामी समाज के प्रांताध्यक्ष एल एल कोसले,सरपंच श्रीमती वर्षा प्रमोद शर्मा,अंजीत सायतोड़े,राजू सायतोड़े,अमरदास टण्डन सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए रात्रि में यहां पंथी नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन होगा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्रीमति अनिता योगेंद्र शर्मा,पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव पप्पू राजेन्द्र बंजारे,जिला कांग्रेस अध्यक्ष उधोराम वर्मा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा सहित कई नेता शामिल होंगे।




