*बहेरापाल के ओंकार साहू को मिला राज्यपाल पुरुस्कार* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*बहेरापाल के ओंकार साहू को मिला राज्यपाल पुरुस्कार*

 *बहेरापाल के ओंकार साहू को मिला राज्यपाल पुरुस्कार*



राजिम

कोरोना काल में जिले के युवा कोविड वारियर्स के कार्य की सराहना की गई है। राज्यपाल एवं अध्यक्ष इंडियन रेडक्राॅस सोसायटी अनुसुईया उइके द्वारा उन्हे प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है। कोविड वारियर्स को यह प्रमाण पत्र कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर द्वारा मंगलवार को कार्यालय में प्रदान किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने युवाओं के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है। कलेक्टर ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आपके कार्य से कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने में मदद मिली है ।

     

युवा समाज सेवी ओंकार साहू पिता सन्तु राम साहू बहेरापाल,जो समाज सेवा के अग्रणीय रहता है आँचल के क्षेत्र में जरूरमन्द को निःशुल्क रक्त दिलाने के लिए जाना जाता है व युवाओ को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करता है व खुद 3 बार रक्तदान कर चुका है। व राहगीर के दुर्घटनाग्रस्त होने पर प्राथमिक चिकित्सा दिलाने में मद्दत करते आ रहे है । 

ज्ञात है कि लाॅकडाउन के दौरान इंडियन रेडक्रास सोसायटी से जुडे़ जिले के ओंकार साहू अविनाश चैहान, टिकेश्वर साहू, नीलकंठ साहू, राकेश डाहरे, नागेन्द्र साहू युवाओं ने मास्क का उपयोग करने , सेनेटाईजर का इस्तेमाल करने, दो गज दूरी और नियमित रूप से साबुन से हाथ धोने जैसे कार्य के लिए लोगो को प्रेरित किया। इनके द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष में दान देने व प्रवासी मजदूरों को भोजन देने में भी लोगो को जागरूक किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, बैशाखु राम साहू , रोमन साहू जिला संगठक इंडियन रेडक्रास सोसायटी ,टीएल सोनवानी जिला संगठक एनएसएस, संगीता झा रेडक्रास प्रभारी एवं सीएमएचओ डाॅ एनआर नवरत्न मौजूद थे। इस पुरस्कार के लिए समस्त ग्राम वासियों ने बधाई दी और उज्वल भविष्य की कामना किया।


 

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads