सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र ध्रुव ने सम्मान कार्यक्रम में सहयोगियों का किया आभार
सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र ध्रुव ने सम्मान कार्यक्रम में सहयोगियों का किया आभार
जयलाल प्रजापति/नगरी
राजीव ग्राम दुगली के माता अंगार मोती लोककला संस्कृति विचार मंच एवं सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र राज ध्रुव ने दुगली के माता अंगार मोती की फूल मंडाई की अवसर पर सम्मान कार्यक्रम का पांचवां संस्करण का क्षेत्रवासियों की सहयोग से सफल आयोजन हुआ प्रतिवर्ष की भांति सम्मान कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीरनारायण सिंह और क्षेत्र के प्रथम शहीद निर्मल सिंह नेताम को श्रद्धाजँली देते हुए शहीद के परिजनों का आयोजक परिवार व्दारा सम्मान किया गया वनाँचल के होनहार छात्रों को प्रतिभावान छात्र से सम्मान किया गया।कला के क्षेत्र में कोयतूर अमलेश नागेश को स्टार आँफ गोंडवाना सम्मान,राज्योत्सव की अवसर पर राज्य अलंकरण से सम्मानित रूपराय नेताम की टीम जय गढ़िया बाबा मांदरी नृत्य दल गुडरापारा को आयोजक परिवार की ओर से सम्मानित किया गया सम्मान कार्यक्रम की सफल आयोजन में क्षेत्र वासियों का,ग्राम के अधिकारी कर्मचारियों का क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का आयोजक परिवार के सदस्यों का एक विशेष योगदान रहा जिनके बदौलत एक शिक्षाप्रद प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन सफलता पूर्वक हुआ।आयोजक परिवार माता अंगार मोती लोककला संस्कृति विचार मंच एवं सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र राज ध्रुव ने सभी सहयोगियों का तहे दिल से आभार जताया है साथ ही आने वाले सम्मान कार्यक्रम में सहयोग की अपेक्षा की है।
