मानवता की सेवा को समर्पित एक दिव्य जीवन की झांकी -
मानवता की सेवा को समर्पित एक दिव्य जीवन की झांकी -
नगरी
प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय नगरी द्वारा 25 दिसंबर दिन शुक्रवार को परम सम्माननीय परम श्रद्धेय ब्रह्माकुमारीज इंदौर जोन के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक एवं ब्रह्माकुमारीज मीडिया प्रभाग के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय राजयोगी ब्रह्माकुमार ओम प्रकाश भाई जी की पांचवी पुण्यस्मृति दिवस मनाई गई । जिसमें उपस्थित श्रीमती दिनेश्वरी नेताम ( अध्यक्ष जनपद पंचायत नगरी ) , श्रीमती सुलोचना साहू ( सभापति जनपद पंचायत नगरी ) , श्रीमती सुनीता निर्मलकर ( पार्षद स्वामी विवेकानंद वार्ड ), श्री जीवन नाहटा ( वरिष्ठ पत्रकार ) , श्री नेहरू साहू (एसआई थाना नगरी) परम सम्माननीय ब्रह्माकुमारी माधुरी बहन जी (मुख्य संचालिका ब्रह्माकुमारीज नगरी) एवं ईश्वरीय परिवार के सभी वरिष्ठ भाई एवं बहने उपस्थित थे।।सभी ने भाई जी के कुशल नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए उनकी प्रेरणाओं को जीवन में धारण करने का संकल्प लिया एवं प्रेम पुष्प अर्पित कर व दीपक जलाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया ।।मंच संचालन बहन निशा साहू एवं आभार भाई नंद यादव द्वारा किया गया।
